Breaking News 

अकेली मारावी ने सऊदी में योग को दिलायी मान्यता, रांची की राफिया पर भी ‘नाज’

सऊदी अरब ने पिछले दिनों ही योग को खेलकूद का दर्जा देकर बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह इसलिए भी बेहद खास हो जाता है, क्योंकि सऊदी अरब इस्लाम की जन्मस्थली है। इसके अलावा यह इस लिहाज से भी बेहद खास है क्योंकि पिछले ही दिनों भारत के रांची शहर में रहने वाली योग प्रशिक्षक राफिया नाज के खिलाफ कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने मीडिया में काफी कुछ कहा था। बहरहाल हम यहां राफिया की बात बाद में करेंगे पहले हम आपको उसके बारे में बता देना चाहते हैं, जिसकी बदौलत सऊदी अरब ने इतना बड़ा फैसला लेकर कट्टर सोच रखने वालों के मुंह पर तमाचा मारा है। आखिर सऊदी अरब में जिसकी वजह से योग को खेलकूद का दर्जा दिया गया वह भी एक महिला ही है जो पिछले करीब बीस वर्षों से योग के प्रति लोगों की जागरुकता बढ़ाने का काम कर रही है। नाऊफ-अल-मारावी की मेहनत का ही नतीजा है कि आज सऊदी अरब में योग को खेलकूद का दर्जा मिला। अब कहीं भी सार्वजनिक तौर पर योग किया या करवाया जा सकेगा।

Related posts

Leave a Comment