महिला वन अधिकारी अटैक केस ने कर दिया तेलंगाना को सोशल मीडिया पर बदनाम
महिला वन अधिकारी अटैक केस : इन दिनों सोशल मीडिया पर तेलंगाना राज्य बदनाम हो रहा है| पुलिस पर हमला करते हुए टीआरएस यानी तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग पुलिस और वन रक्षकों पर हमला कर रहे हैं| इस वीडियो में महिला वन अधिकारी पर गन्नों से वार किया गया है|
इस वीडियो को देखने पर साफ जाहिर है कि कुछ लोग पुलिस टीम और वन रक्षकों पर हमला कर रहे हैं| एक शख्स ने तो फारेस्ट रेंज अधिकारी सी अनीता के सिर पर गन्ने से कई वार किए| हमलावरों को तेलंगाना राष्ट्र समिति के कथित कार्यकर्ता के तौर पर बताया जा रहा है| इन हमलावरों ने महिला अधिकारी पर एकतरफा हमला किया|
डोनाल्ड ट्रम्प नार्थ कोरिया दौरा : सनकी तानाशाह से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति
महिला वन अधिकारी अटैक केस : तेलंगाना के इस ज़िले का है मामला
#WATCH Telangana: A police team & forest guards were attacked allegedly Telangana Rashtra Samithi workers in Sirpur Kagaznagar block of Komaram Bheem Asifabad district, during a tree plantation drive. (29-06) pic.twitter.com/FPlME1ygCp
— ANI (@ANI) June 30, 2019
मामला तेलंगाना के आसिफाबाद जिले के सिरपुर कागजनगर का है और यह घटना शनिवार को वृक्षारोपण अभियान के दौरान घटित हुई|
महिला अधिकारी सी अनीता में हमलावर की पहचान कर ली है| हमलावर का नाम को कृष्णा है वह स्थानीय निकाय का चेयरमैन है और इलाके के टीआरएस विधायक का भाई है|
फॉरेस्ट गार्ड की टीम राज्य सरकार के आदेश के बाद इलाके में वृक्षारोपण के लिए गई हुई थी| यह वृक्षारोपण अभियान कालेश्वरम इरिगेशन प्रोजेक्ट का हिस्सा है जो सीएम के चंद्रशेखर राव का दूसरा सबसे बड़ा सपना है| इसके तहत राज्य में बड़े पैमाने में वृक्षारोपण किया जाना है|
एक तरफ तो हम लोग शिकायत करते हैं कि सरकारी अधिकारी अपना काम नहीं करते| अब वह काम करते हैं तो उन्हें ऐसे असामाजिक तत्व या बाहुबली लोग हमला कर दबाने की कोशिश करते हैं|
महिला अधिकारी ने बताया कि वह लोगों को बता रही थी कि वह सरकार के निर्देशों का पालन कर रही है लेकिन भीड़ में से किसी ने उनकी बात सुनी ही नहीं पुलिस का इस मामले में कहना है कि वह हमलावर की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करेगी|
फिलहाल वीडियो वायरल हो चुका है और उसमें टीआरएफ जो कि सत्ता में ही है और सीएम की पार्टी है उसका नाम सामने आ रहा है| इसके बाद सभी को जवाब देते नहीं बन रहा है| इस वायरल वीडियो ने तेलंगाना को बदनाम कर दिया है और यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले वक्त में तेलंगाना की छवि तो बिगड़ेगी ही साथ ही साथ टीआरएस पर लोगों का विश्वास भी उठना शुरू हो जाएगा|
इंग्लैंड बनाम भारत WC 2019 : मेजबान इंग्लैंड ने रोका अपराजित भारत का विजय रथ

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

