भाजपा संगठन बैठकNews politics Trending 

भाजपा संगठन बैठक अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में हुई

भाजपा संगठन बैठक : गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीन दयाल मार्ग पर मौजूद पार्टी मुख्यालय में आगामी संगठन चुनावों , सदयस्ता अभियान और अन्य ज़रूरी मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई|

इस बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी , कोर टीम सदस्य , प्रदेशो के अध्यक्ष और राज्य संगठन महामंत्री शामिल हुए| हर वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता के आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया जो कि भाजपा के उच्च संस्कारो को दर्शाता है| यह वह पार्टी नहीं है जो जीत के बाद सुस्त पड़ जाए जैसा कि कांग्रेस का 2009 जीत के बाद हाल हुआ था बल्कि यह पार्टी आगे के समय को लक्षित कर विजय एवं विस्तार की रणनीति बनाती है|

भाजपा संगठन बैठक : विधानसभा के चुनावों पर अमित शाह की पैनी नज़र है

आगामी 4 राज्यों के विधानसभा के चुनावों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पैनी नज़र है और वह हर हालत में पार्टी को पुनः जीताने के लिए संकल्पित है| इस बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा अगला पार्टी अध्यक्ष चुनने का रहा| बैठक में राज्यों के पूर्व सीएम भी मौजूद रहे जिनमें शिवराज सिंह चौहान , रमन सिंह और वसुंधरा राजे शामिल रहे|

बैठक में पार्टी के संगठन चुनावों के तहत विभिन्न पदों को भरने की मंशा ज़ाहिर की गई| क्योंकि अब अमित शाह देश के गृह मंत्री बन चुके है तो ऐसे में सवाल खड़ा हुआ है कि वह पार्टी का कार्यालय देखेंगे या जे पी नड्डा या भूपेंद्र यादव में से किसी एक को अंतरिम अध्यक्ष पद का कार्यभार सौपेंगे|

इंडिया अलाइव को भाजपा के अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि पार्टी झारखण्ड , हरियाणा , महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पुनः जीत के परिणाम को सुनिश्चित करने के लिए अमित शाह को इस पद पर बने रहने के पक्ष में है| ऐसा होने के ही ज़्यादा आसार है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी जहाँ सरकार के मुखिया है तो वहीँ पार्टी के मुखिया बन कर अमित शाह ने आज सत्ताधारी पार्टी को देश के 17 राज्यों में सत्ता दिलवाई है|

 

युवराज को मिले शानदार फेयरवेल, सोशल मीडिया पर उठ रही हैं मांग

Related posts

Leave a Comment