पागलपंती की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम हुए इस तरह घायल
जॉन अब्राहम बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक माने जाते हैं जो अपनी फिटनेस के लिए लगातार मेहनत करते रहते हैं, और उनके फिटनेस की दीवानी लड़कियां उन पर अपनी जान छिड़कती हैं। जॉन अब्राहम की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म सत्यमेव जयते ने भी बॉलीवुड पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और उस फिल्म में उनके फिटनेस को देखकर हर कोई हैरान था। लेकिन इस समय जॉन अब्राहम की फैंस के लिए एक बुरी खबर है। जी हां क्योंकि जॉन अब्राहम पागलपंती की शूटिंग के दौरान घायल हो चुके हैं।
कैसे हुआ हादसा –

दरअसल मुंबई स्थित महबूब स्टूडियो में जॉन अब्राहम को अपनी आने वाली अगली फिल्म पागलपंती के एक ऐक्शन सीन को शूट करना था इस दौरान जब जॉन अब्राहम एक्शन सीन कर रहे थे तो अचानक से उनका संतुलन बिगड़ गया और उनकी कंधे पर बहुत बुरी तरीके से चोट लग गई। और पागलपंती की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम घायल हो गए।
पागलपंती के निर्देशक कुमार मंगत ने इस बात की जानकारी देते हुए मीडिया से कहा कि आने वाले 20 दिनों तक जॉन अब्राहम को पूरी तरीके से आराम करने की सलाह दी गई है क्योंकि जॉन अब्राहम के कंधे में जो चोट लगी है वह काफी गहरी है और अगले 20 दिनों तक जॉन अब्राहम कोई भी काम नहीं कर सकते हैं नहीं भी डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरीके से आराम करने के लिए कहा है। आपको बता देंगी पागलपंती की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम घायल हो गए हैं इस वजह से डॉक्टर ने उन्हें अगले 20 दिन तक आराम करने की सलाह दी है।
गौरतलब है कि इससे पहले जॉन अब्राहम कई बार शूटिंग करते वक्त घायल हो चुके हैं और ज्यादातर वे एक्शन सीन करते हुए भी घायल हुए हैं। पागलपंती की शूटिंग के दौरान भी जॉन अब्राहम घायल हो गए हैं। जॉन अब्राहम इस फिल्म में बाइक रेसिंग करते हुए भी नजर आने वाले हैं।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

