जूही चावला अक्षय तृतीया संदेशEntertainment Featured Article News Trending 

जूही चावला ने अक्षय तृतीया पर दिया यह संदेश

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जूही चावला के अभिनय के चाहने वाले लाखों की संख्या में है। यही वजह है कि जब भी जूही चावला किसी मुद्दे को लेकर सामने आती हैं तो लोगों को उनके द्वारा कही गई बातों का बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। और इस बार जूही चावला ने अक्षय तृतीया पर लोगों के लिए एक संदेश दिया है। जी हां जूही चावला ने अक्षय तृतीया पर संदेश देते हुए कहा है जैसे लोग अपने घरों में अक्षय तृतीया के दिन अन्य सामान को रखते हैं ठीक उसी प्रकार जूही चावला ने इस बात की ओर इशारा किया है कि अगर एक खास चीज को अक्षय तृतीया के दिन घर में रखा जाएगा तो उससे पूरे देश की समस्या का निदान हो जाएगा।

जूही चावला ने यह दिया है संदेश –

जूही चावला ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट के जरिए अक्षय तृतीया पर लोगों के बीच एक संदेश दिया है।

जूही चावला ने अक्षय तृतीया पर संदेश देते हुए कहा है कि जिस प्रकार से हम अक्षय तृतीया के दिन घर में सोना चांदी और गहने आदि रखते हैं, ठीक उसी प्रकार से यदि हम इस दिन पूजा घर में पानी रखें, तो इससे पूरे देश में पानी की जो समस्या है उससे निदान मिल सकता है। जूही ने इस संदेश के साथ अपनी एक बहुत मनमोहक तस्वीर को भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहन रखी है, और उन्होंने भारतीय संस्कृति के पहनावे को भी तवज़्ज़ो दी है।
फिलहाल जूही के द्वारा अक्षय तृतीया के मौके पर साझा किए गए इस संदेश की तारीफ की जा रही है, क्योंकि आमतौर पर बॉलीवुड के कलाकार ऐसे मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते हैं लेकिन जूही के द्वारा उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय माना जा रहा है।
गौरतलब है कि जूही चावला काफी लंबे समय से फिल्मी पर्दे पर नहीं दिखी हैं, लेकिन ख़बरों की मानें तो कहा जा रहा है कि जूही  ने हाल ही में 2-3 स्क्रिप्ट पढ़ी है और उन्हें शायद एक स्क्रिप्ट पसंद भी आ गई है, तो इस हिसाब से जूही जल्द ही अपने फैंस के बीच किसी नई फिल्म के जरिए फिल्मी पर्दे पर नजर आ सकती हैं।

Related posts

Leave a Comment