प्रियंका धर्म की बातFeatured Article News politics Trending 

प्रियंका गांधी ने दोहराई धर्म की बात

प्रियंका गांधी ने आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए धर्म की बात दोहराई है। जी हां प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के तहत एक चुनावी सभा को संबोधन दे रही थी और उसी दौरान उन्होंने धर्म की बात दोहराते हुए कहा कि जब दुर्योधन को भगवान श्री कृष्ण समझाने गए थे, तो दुर्योधन ने भी उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की थी। तो चलिए जानते हैं प्रियंका वाड्रा का पूरा बयान जिसमें प्रियंका ने धर्म की बात दोहराई है…..

क्या था प्रियंका गांधी का बयान –

 

प्रियंका गांधी एक चुनावी सभा को संबोधन दे रही थी उस दौरान उन्होंने धार्मिक बातों का और घटनाओं का सहारा लेते हुए बिना नाम लिए हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। जी हां प्रियंका गांधी ने इशारों इशारों में धार्मिक बातों के जरिए कहा कि इस देश में कभी भी अहंकार को माफ नहीं किया है।
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि -” देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया, ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। जब भगवान कृष्ण, उन्हें समझाने गए थे तो उन्हें भी दुर्योधन ने बंधक बनाने की कोशिश की। दिनकर जी की पंक्तियां हैं-
“जब नाश मानुष पर छाता है” “पहले विवेक मर जाता है।”
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के तहत 5 चरणों के चुनाव सकुशल संपन्न हो चुके हैं लेकिन इसी बीच पूरे देश में कहीं-कहीं हिंसा की खबरें भी सुनने को मिली थीं। वही कल पांचवें चरण के चुनाव के दौरान अमेठी लोकसभा क्षेत्र से एक खबर यह भी सुनने को आई थी जहां पर पीठासीन अधिकारी पर एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पीठासीन अधिकारी के द्वारा उनसे, कांग्रेस को जबरन वोट दिलवाया गया।

Related posts

Leave a Comment