आज दिल्ली मेट्रो की सुविधा रही प्रभावित
दिल्ली भारत देश की राजधानी के साथ साथ घनी आबादी वाला एक ऐसा शहर है जहां पर भारत के कोने-कोने से लोग प्रतिदिन आते जाते रहते हैं। वहीं अगर दिल्ली की धड़कन की बात की जाए तो दिल्ली मेट्रो का नाम जुबान पर सबसे पहले आता है। लेकिन आज दिल्ली मेट्रो की सुविधा प्रभावित हुई जिसके बाद यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और लोग गर्मी में परेशान दिखे।
किस वजह से दिल्ली के लोग मेट्रो से हुए परेशान –
#DelhiMetro: Train services between Huda City Centre and Sultanpur have also been temporarily halted. DMRC will be running feeder bus service between Sultanpur and Qutub Minar to facilitate passengers.
READ full story:https://t.co/H8zxOLd3t1 pic.twitter.com/MSGq4mdUBF
— News Nation (@NewsNationTV) May 21, 2019
दरअसल सोच की तरह आज भी दिल्ली मेट्रो की सुविधा समय से संचालित हो गई सब कुछ सही चल रहा था लेकिन तकरीबन 11:30 बजे सुल्तानपुर और कुतुब मीनार लिंक पर अचानक गड़बड़ी आ गई जिसके बाद उस लिंक पर मौजूद कई मेट्रो की सुविधा बुरी तरीके से प्रभावित हो गई।

दरअसल दिल्ली मेट्रो की सुविधा प्रभावित होने का मुख्य कारण यह रहा कि कुतुब मीनार और सुल्तानपुर लिंक पर तकनीकी खराबी आ गई जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और मेट्रो जहां की तहां खड़ी हो गई। काफी लंबे इंतजार के बाद जब यात्रियों को देर होने लगी तो उन्होंने मेट्रो से उतर कर पैदल ही आना जाना शुरू कर दिया। हालांकि सड़कों पर चलने वाले लोग दिल्ली मेट्रो की लाइन पर चल रहे लोगों को देख कर हैरत में पड़ गए कि ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से लोगों को इतना ख़तरा मोल लेना पड़ रहा है।
तकरीबन आधा घंटा बीतने के बाद विद्युत आपूर्ति की समस्या को ठीक करने वाले कर्मचारी पहुंचे और दिल्ली मेट्रो की सुविधा को फिर से बहाल करने की तैयारी शुरू की गई हालांकि बिजली ना होने की वजह से मेट्रो के अंदर भी गर्मी होने लगी जिसकी वजह से लोग उबलने लगे और उसके बाद फिर वहां से लोगों ने रेलवे लाइन क्रॉस करके नीचे सड़क पर जाने का निश्चय किया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली मेट्रो की सुविधा प्रभावित थी, लेकिन उसके बाद इसे पुनः संचालित किया गया।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

