फिल्म ‘सांड की आंख’ की शूटिंग के दौरान ‘भूमि पेडनेकर’ का चेहरा झुलसा
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ और फिल्म ‘टॉयलेट, एक प्रेम कथा’ में बेहतरीन अभिनय करके सुर्खियों में आयीं बेहतरीन अदाकारा ‘भूमि पेडनेकर’ के बारे में। भूमि आज-कल अपनी आने वाली फिल्म ‘सांड की आंख’ में काफी ज़्यादा व्यस्त है। इस फिल्म में उनके साथ ‘तापसी पन्नू’ भी काम कर रही है।
लेकिन फिल्म शूटिंग के दौरान एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। दरअसल ज्यादा गर्मी में शूट करने के कारण भूमि पेडनेकर का चेहरा झुलस गया है।और इस बात की जानकारी खुद भूमि पेडनेकर ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी हैं। इन तस्वीरो में आप देख सकते हैं कि भूमि के चेहरे पर कुछ गंभीर छाले पड़ गए, साथ ही तस्वीर में उनके चेहरे पर मेकअप से जलने के दाग दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद भूमि ने विशेषज्ञ डॉ। की सलाह ली और शूटिंग को भी जारी रखी। ताकी फिल्म के निर्देशक तुषार हीरानंदानी और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को असुविधा न हो।
‘सलमान खान’ की इस फिल्म का हर पोस्टर कह रहा है ‘एक कहानी’

सबसे कमाल की बात तो ये है की इतना सब होने के बाद भी भूमि ने फिल्म की शूटिंग को रद्द नहीं किया। ये अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। वहीं जब इस बारे में फिल्म में काम कर रहे क्रू मेंबर से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि भूमि इस फिल्म में ‘चंद्रो तोमर’ का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी ननद प्रकाशी यानी तापसी पन्नू के साथ दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला शार्प शूटर हैं।
आगे हुई बातचीत में क्रू मेंबर ने बताया कि भूमि और तापसी को हर दिन अपने किरदार में आने के लिए 3 घंटे का मेकअप कराना होता है और इसके साथ ही साथ इस समय उत्तर प्रदेश इतनी ज़्यादा गर्मी पद रही है की पूछो मत, लेकिन फिर भी इस चिचिलाती गर्मी में 8 घंटे से ज्यादा समय तक शूटिंग करनी पड़ती है। वहीं इस तेज गर्मी और उड़ती धूल के बीच शूटिंग करते हुए भूमि पेडनेकर की त्वचा अंदर ही अंदर जलने लगी।
करिश्मा तन्ना की इन अदाओं पर मर मिटेंगे आप
भूमि ने पहले इस बारे में किसी से भी बात नहीं की, न ही किसी को बताया कि उनके साथ ऐसा कुछ हो रहा है और अपने हिस्से की शूटिंग को जारी रखा, क्योंकि भूमि ये अच्छी तकह से जानती थीं कि वह इस समय एक टाइट शेड्यूल पर हैं और फिल्म को रैप करने की बहुत जरूरत है। वहीं इस बारे में बात करते हुए भूमि पेडनेकर ने बताया कि उन्होंने इसके बारे में अपने त्वचा विशेषज्ञ से सलाह ली है।

Writer, Storyteller, Dreamer




