Bollywood Entertainment Featured Article News 

‘सलमान खान’ की इस फिल्म का हर पोस्टर कह रहा है ‘एक कहानी’

दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है, बॉलीवुड के सुपरस्टार ‘सलमान खान’ के बारे में। दरअसल सलमान और ‘कैटरीना कैफ’ की आने वाली फिल्म ‘भारत’ एक और का नया पोस्टर अभी कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया है। सलमान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। उनकी इस फिल्म को इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन ‘अली अब्बास जफर’ ने किया है। जिन्होंने सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ निर्देशित की थी। इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान की इस फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज किया जाने वाला है।फिल्म के ट्रेलर की रिलीज से पहले ही हर दिन फिल्म के मेकर्स एक नया पोस्टर शेयर कर रहे हैं। नए-नए पोस्टर के साथ-साथ सलमान खान और कैटरीना कैफ के नए-नए चेहरे भी नज़र आ रहे हैं।

करिश्मा तन्ना की इन अदाओं पर मर मिटेंगे आप

इस फिल्म के अभी तक पांच पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। जिन में से तीन पोस्टर पर कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ नजर आईं है। जैस ही मेकर्स फिल्म के पोस्टर को रिलीज कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल होने लग जाता है। बताते चले की सलमान खान, कैटरीना कैफ के अलावा इस फिल्म में दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका निभा रहे है। ये फिल्म बड़े परदे पर 5 जून को दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

शर्लिन चोपड़ा के इस वीडियो ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान

हील ही में सोशल मीडिया पर मेकर्स ने भारत का जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें 1990 की झलक देखने को मिल रही है। जिंदगी की इस पड़ाव में सलमान और कैटरीना कैफ मुस्कुरा तो रहे हैं, लेकिन कहीं न कहीं उनकी मुस्कुराहट में भी एक दर्द छुपा हुआ है। सलमान और कैटरीना कैफ का ये अवतार न सिर्फ फैंस को, उनके चाहने वालो को बल्कि बॉलीवुड के कई फेमस सेलेब्स को भी बेहद पसंद आ रहा है।

Summary
'सलमान खान' की इस फिल्म का हर पोस्टर कह रहा है 'एक कहानी'
Article Name
'सलमान खान' की इस फिल्म का हर पोस्टर कह रहा है 'एक कहानी'
Description
फिल्म 'भारत' के अभी तक कुल मिलकर पांच पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। जिन में से तीन पोस्टर पर कैटरीना कैफ, सलमान खान के साथ नजर आईं है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment