दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिरNews 

स्टेडियम और स्टैचू के बाद अब गुजरात में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर, जानें कितनी होगी लागत

हाल के वर्षों में भारत ने कुछ ऐसे ऐसे नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं जिसके बाद से हमारा देश विश्व भर मैएँ और भी ज्यादा विख्यात हो गया है। जी हाँ, असल में हम बात कर रहे हैं वर्ष 2013 में बनी विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी की और दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा के बारे में। सबसे खास बात ये है कि यह दोनों ही भारत में निर्मित हैं और दो के दोनों गुजरात में ही स्थित हैं और अब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के नाम पर बहुत ही जल्द एक और कीर्तिमान जुड़ने वाला है। असल में आपको बता दें कि आने वाले कुछ समय में हमारे देश को एक और विश्व धोराहर मिलने जा रही है जो की गुजरात में ही स्थित होगी और वो है विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर।

जानें सबसे ऊंचा मंदिर की खासियत

सबसे पहले तो आप ये जान लीजिये की दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर गुजरात में करीब 100 बीघा जमीन पर बनाया जाएगा जिसकी ऊंचाई 431 फीट यांनी की कुल 131 मीटर होगी। ये मंदिर वैष्णोदेवी-जासपुर के पास पाटीदारों की कुलदेवी मां उमिया का होगा और सबसे अद्भुत बात तो ये है कि इस मंदिर के शिलान्यास में तकरीबन दुनियाभर से 2 लाख भक्त मौजूद रहेंगे। बात करें इस मंदिर के निर्माण के खर्च की तो आपको बता दें कि इसमें तक़रीबन 1 हजार करोड़ की लागत आएगी।

सरकार का बड़ा कदम, अब 1 जून से मिठाई दुकानदारों को करना होगा ये काम

कैसा होगा मंदिर का डिजाइन

यहाँ पर ध्यान देने वाली बात ये है कि यह मंदिर भारतीय और जर्मन आर्किटेक्ट ने मिलकर डिजाइन किया है और इस मंदिर के अंदर के हिस्से के व्यूइंग गैलरी यहाँ पर आने वाले सभी भक्त पूरे अहमदाबाद शहर का नजारा देख सकते हैं। मंदिर की व्यूइंग गैलरी तकरीबन 82 मीटर ऊंची होगी और मंदिर का गर्भगृह भारतीय पौराणिक संस्कृति के अनुसार ही तैयार किया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह में 52 मीटर ऊंचाई पर मां उमिया की मूर्ति प्रस्थापित की जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही साथ मंदिर में शिवलिंग भी स्थापित किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment