Breaking News Economy News Trending 

आ रहा है 10 रुपये का नया नोट, जानिए इस ‘चाकलेटी’ नोट की ख़ासियत

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 10 रुपये के नए नोट जारी करेगा। ये नए नोट, पुराने 10 के नोटों के साथ ही मान्य होंगे। इन नोटों पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ऊर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। पुराने नोटों की तरह नया नोट भी महात्मा गांधी के सीरीज का ही होगा।

यह नया नोट चाकलेटी रंग का होगा और इसमे एक तरफ महात्मा गांधी का चित्र तो दूसरी तरफ कोणार्क के सूर्य मंदिर का चक्र रहेगा। जो कि कोणार्क के सूर्य मंदिर की सांस्कृतिक विरासत की महत्ता को बताता है। इस नोट 63 mm चौड़ा और 123 mm लंबा होगा।

10 रुपये के इस नए नोट के पिछले हिस्से में स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी लगा है। इस अभियान को सरकार अब नोटों तक लायी है। इस नोट में सीरियल नंबर के अक्षरों का आकार बढ़ते क्रम में है। सबसे पहले नंबर का आकार सबसे छोटा और इसी तरह आगे नंबरों का साइज बढ़ता हुआ छपा है। भारतीय रिजर्व बैंक के सूत्रों के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 अरब राशि के 10 रुपये के नए नोट छाप लिए हैं ताकि यह बाजार में आसानी से उपलब्ध हो सके।

Related posts

Leave a Comment