जानियें इन टिप्स के द्वारा सर्दियों में कैसे मजबूत करें इम्युनिटीhealth Lifestyle 

जानियें इन टिप्स के द्वारा सर्दियों में कैसे मजबूत करें इम्युनिटी

हम देखते है कि सर्दियों के इस बदलते हुए मौसम में कई लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है। कुछ लोग तो ऐसे होते है कि जरा सा मौसम बदला नहीं और वह बीमार हो जाते है, लेकिन आज कोरोना काल में आपके इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। क्योकि यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर होगी तो आपमें वायरस का खतरा बढ़ जाएगा।

खास बात

कमजोर इम्यून सिस्टम होने से बच्चों को मौसम बदलते ही सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल फीवर जैसी तमाम समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में बहुत जरुरी है की आप अपना और अपने घर वालों का ख़ास ख्याल रखें। सर्दियों में इम्यूनिटी की समस्या ज्यादा रहती है, इसलिए आपको डाइट में कुछ चीजें शामिल करने के साथ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। आइये जानते है इन टिप्सों में।

इस मौसम में ये चीज का करें परहेज

बीमार होने का सबसे मुख्य कारण शरीर के लिये होता है आपका खानपान। अगर आपका खानपान ठीक नहीं है तो भी आपकी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और आप जल्द ही बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। अगर आप बाहर का खाना, जंक फूड्स, पैकेटबंद चीजें, मीठी चीजें, प्रॉसेस्ड फूड्स आदि बहुत खाते हैं तो ये चिंता का विषय है। इस मौसम में इस तरह की चीज़े खाने से बचे।

इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है योग

वहीं, अगर योग की बात करें तो सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। एक्सपर्ट भी रोजाना सुबह एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। अगर आप वर्कआउट नहीं कर सकते हैं, तो आप योग का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप बालासन, सेतुबंधासन, धनुरासन और शलभासन, सूर्य नमस्कार कर सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स

आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का भी नियमित रूप से ले सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स में बहुत सारे पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो शरीर को अन्दर से स्ट्रांग बनाते हैं। सर्दी के मौसम में हर किसी को अपनी डाइट में ड्राय फ्रूट्स शामिल करने चाहिए। काजू, पिस्ता, खजूर, बादाम, अखरोट जैसी चीजें सर्दी में आपके शरीर को भी गर्म रखेंगी।

ये सब्जियां होती है फायदेमंद

सर्दियों में सब्जियों को उबालकर खाना बहुत जरूरी होता है। सर्दियों में आने वाले फूड से बने सूप, स्ट्यूज और शोरबा का भरपूर सेवन करें।गाजर, चुकंदर, हरी पत्तेदार सब्जियां और अन्य जड़ों वाली सब्जियां बेहद फायदेमंद होती हैं, लेकिन इन सब्जियों उबालकर खाना शरीर के लिये ज्यादा फायदेमंद होता है।

 

Related posts

Leave a Comment