कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बाद कहा नरेंद्र मोदी को देंगे वोट
लोकसभा चुनाव शुरू होने को बस चंद दिन बाकी है। ऐसे में सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार में जुटे हुए हैं। बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से छात्र नेता कन्हैया कुमार राजनेता बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विरोध में यहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में इस समय कन्हैया कुमार गांव गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं। कन्हैया कुमार के बेगूसराय में प्रचार के बीच एक अजीब मामला सामने आया है। कन्हैया कुमार एक गांव में प्रचार करने गए तो वहां के लोगों ने कन्हैया कुमार का फूल माला से स्वागत करने के बाद कहा हम नरेंद्र मोदी को वोट करेंगे।
यह घटना बिहार के बेगूसराय के कासिमपुर गांव की है। जहां पर जिन लोगों ने कन्हैया कुमार का फूल मालाओं से स्वागत किया उन्होंने कुछ देर बाद ही कन्हैया कुमार से नरेंद्र मोदी को वोट देने की बात कही।
@rahulpandita नाम के एक वेरीफाइड अकाउंट से ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें बिहार के कासिमपुर गांव के लोग कन्हैया कुमार का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए दिख रहे हैं। कन्हैया कुमार ने इन लोगों से बात की मगर उससे कुछ देर बाद गांव के लोगों ने कहा कि केंद्र में तो नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। इन लोगों ने यह भी कहा कि वह कन्हैया कुमार को पसंद करते हैं मगर वह नरेंद्र मोदी को ही वोट करेंगे।
बिहार के बेगूसराय की लोकसभा सीट एक वीआईपी सीट मानी जाती है। भारतीय जनता पार्टी से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहां से उम्मीदवार हैं। जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से छात्र नेता कन्हैया कुमार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। महा गठबंधन के उम्मीदवार तनवीर हसन के आ जाने से मुकाबला और भी दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है। बिहार की इस सीट पर सभी की नजरें बनी हुई है और सभी प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होनी तय है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



