पीएम मोदी ने कांग्रेस को टाइटैनिक जहाज की तरह बताया
लोकसभा चुनाव 2019 में महज 5 दिन ही शेष बचे हुए हैं, ऐसे में लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी प्रचार, चुनावी रैली और चुनावी सभा के साथ-साथ टेलीविजन के माध्यम से भी देश की जनता तक पहुंचने का प्रयास कर रहीं हैं और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की हालत को टाइटैनिक जहाज की तरह बताया है। जी हां पीएम मोदी ने कांग्रेस को टाइटैनिक जहाज बताते हुए कहा कि वह एक नए दिन की तरह डूबती ही जा रही है, तो चलिए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की हालत टाइटैनिक जहाज की तरह क्यों बताया ?
महाराष्ट्र की चुनावी सभा से पीएम मोदी का भाषण –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कई दिनों से कई टेलीविजन पर अपने इंटरव्यू दे चुके हैं जहां से उन्होंने देश की जनता को संबोधित किया लेकिन महाराष्ट्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नांदेड़ से कांग्रेस के ऊपर हमला बोला है जी हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेस की हालत को टाइटैनिक जहाज से जोड़ते हुए एक जोरदार तंज कसा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नांदेड़ से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस की हालत टाइटैनिक जहाज की तरह है, यह हर एक नए दिन के साथ डूबती ही जा रही है, कांग्रेस के साथ जो जो इस जहाज में बैठा था वो एनसीपी की तरह या तो खुद भी डूब रहा है या उठ उठ कर के बस जान बचाने के लिए भाग रहा है।”
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की तुलना टाइटैनिक जहाज से इसलिए की क्योंकि कांग्रेस के साथ जुड़ी हुई राजनीतिक पार्टी एनसीपी की हालत से उनका यह तंज काफी मेलजोल खाता हुआ नजर आ रहा है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की हालत की तुलना टाइटैनिक जहाज से करते हुए तंज कसा है।
फिलहाल लोकसभा चुनाव में अब केवल 5 दिन ही शेष बचे हुए हैं और सभी राजनीतिक पार्टियों ने लगभग पूरे भारत देश में अपना प्रचार – प्रसार अपनी क्षमता के अनुसार कर चुके हैं। आने वाली 11 अप्रैल से पूरे देश में लोकसभा चुनाव शुरू होने जा रहे हैं और राजनीतिक पार्टियों के बीच लोकसभा चुनाव 2019 काफी दिलचस्प रूप में देखा जाएगा। 17वीं लोकसभा के गठन के लिए सात चरणों में चुनाव 19 मई को संपन्न होगा।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

