अगले 5 साल के लिए अजीत डोभाल ही होंगे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
30 मई 2019 को नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों ने दोबारा से देश की शासन सत्ता को संभालते हुए शपथ ग्रहण किया। मंत्रिमंडल की घोषणा और शपथ ग्रहण होने के बाद अब सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के कार्यभार को संभाल लिया है। रक्षा मंत्री रहे निर्मला सीतारमण को इस बार वित्त मंत्री बनाया गया है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को गृह मंत्रालय का पद दिया गया है। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्यवाहीओं में महत्वपूर्ण किरदार अदा करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को फिर से 5 साल के लिए एनएसए नियुक्त किया गया है। सरकार ने सोमवार को उनके पद में 5 साल की बढ़ोतरी कर दी। वहीं उन्हें कैबिनेट रैंक भी दी गई है।
5 साल और बढ़ाया गया कार्यकाल
अजीत डोभाल देश के पांचवे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं इसके पहले शिवशंकर मेनन इस पद पर बैठे हुए थे। सरकार ने उनके राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए उन्हें कैबिनेट रैंक दी है। हाल ही में बीएसए के स्थापना दिवस पर अजीत डोभाल ने कहा था कि हमें अपने सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए हमें अपनी सेना को मजबूत और सशक्त बनाना होगा। अजीत डोभाल भारत के गुप्तचर विभाग के प्रमुख माने जाते हैं। सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि पिछले 5 वर्षों में भारत में कोई भी आतंकी हमला नहीं हुआ है।
महत्वपूर्ण रहा है अजीत डोभाल का एनएसए होना
जब से अजीत डोभाल ने भारत के पांचवें एनएसए के रूप में पद संभाला है तब से लेकर भारत की सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन आए हैं। भारतीय सेना अब हमेशा किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार रहती है। भारत का गुप्तचर विभाग काफी मजबूत हो गया है। पहले आतंकी हमले सहन करने वाला भारत देश अब आतंकी हमलों से पूरी तरह से सुरक्षित हो गया है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



