दिव्या भारती ने जाते जाते इस बॉलीवुड अभिनेत्री को बना दिया सुपरस्टार
आज हम बॉलीवुड की उस अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे है, जो यूँ तो आज इस दुनिया में नहीं है. मगर इस अभिनेत्री ने इस दुनिया से जाते जाते बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस को सुपरस्टार बना दिया. जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ दिव्या भारती की बात कर रहे है. गौरतलब है कि दिव्या भारती ने जाते जाते बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को सुपरस्टार बना दिया. दरअसल दिव्या भारती जब चौदह साल की थी तभी से उन्हें फिल्मो में काम करने के लिए ऑफर मिलने लगे थे. यही वजह है कि दिव्या भारती ने काफी कम उम्र में ही बॉलीवुड में बड़ा नाम हासिल कर लिया था.

दिव्या भारती ने मरने के बाद भी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को बना दिया सुपरस्टार
यहाँ तक कि बॉलीवुड के सभी फिल्म निर्माता और निर्देशक दिव्या भारती को अपनी फिल्म में लेना चाहता था. इसके इलावा कुछ फिल्म निर्माताओं ने तो दिव्या भारती को पहले ही अपनी फिल्म में साइन कर रखा था. ऐसे में जब अचानक दिव्या भारती की मौत की खबर सामने आई तो सभी फिल्म निर्माता हक्के बक्के रह गए. गौरतलब है कि दिव्या भारती ने महज सोलह साल की उम्र में फिल्मो में काम करना शुरू कर दिया था और देखते ही देखते दर्शक उनकी खूबसूरती तथा अदाओ के दीवाने हो गए. बहरहाल दिव्या भारती ने मरने से पहले एक बड़ी सुपरहिट फिल्म मोहरा भी साइन कर रखी थी. जी हां मोहरा फिल्म को दर्शको ने कितना पसंद किया था, ये बात तो आप सभी जानते होंगे.
जाने आखिर कौन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
बता दे कि मोहरा फिल्म के लिए निर्देशक राजीव राय ने सबसे पहले दिव्या भारती को ही साइन किया था. मगर उनकी अचानक मौत हो जाने के बाद यह रोल रवीना टंडन के हाथ लग गया. यहाँ तक कि दिव्या भारती ने इस फिल्म के कुछ सीन भी शूट कर लिए थे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि दिव्या भारती ने जाते जाते बॉलीवुड की मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन को सुपरस्टार बना दिया. दरअसल मोहरा फिल्म के बाद रवीना टंडन बॉलीवुड की दुनिया पर राज करने लगी. जी हां मोहरा फिल्म के बाद तो रवीना टंडन मानो रातोरात सुपरस्टार ही बन गयी. हालांकि अगर दिव्या भारती की अचानक मौत न होती, तो ये फिल्म रवीना टंडन को कभी नहीं मिलती.
गौरतलब है कि जहाँ एक तरफ इस फिल्म के गानो ने दर्शको का दिल जीत लिया, वही दूसरी तरफ इस फिल्म ने खूब कमाई भी की. अब यूँ तो मोहरा फिल्म से पहले भी रवीना टंडन ने कई फिल्मो में काम किया था, लेकिन जो पहचान उन्हें मोहरा फिल्म से मिली, वो किसी और फिल्म से नहीं मिली. जी हां यक़ीनन अगर रवीना टंडन को यह फिल्म नहीं मिलती तो शायद उन्हें बॉलीवुड में अपना नाम बनाने में और भी ज्यादा समय लग जाता. वैसे आपको बता दे कि रवीना टंडन और दिव्या भारती काफी अच्छे दोस्त थे और इन दोनों ने एक फिल्म में एक साथ काम भी किया था.
बहरहाल हम तो यही कहेंगे कि दिव्या भारती ने जाते जाते अपनी दोस्ती का फर्ज बखूबी निभाया.
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।

