Bollywood Entertainment Featured Article Interesting Trending हिन्दी लेख 

शादी के बाद दीपिका ने रणवीर के साथ फिल्म में काम करने से किया इंकार, जाने आखिर क्या है इसकी वजह

अगर हम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दीपिका और रणवीर का आता है. अब यूँ तो इन दोनों की शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी शादी के बाद दीपिका ने रणवीर के साथ फिल्म में काम करने से मना कर दिया है. अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि दीपिका और रणवीर कबीर खान की आने वाली फिल्म 83 में एक साथ काम करने वाले थे, लेकिन अब दीपिका ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीते गए वर्ल्ड कप पर आधारित है.

दीपिका ने रणवीर के साथ फिल्म में काम करने से किया इंकार ..

जी हां इस फिल्म में रणवीर सिंह तो कपिल देव की भूमिका निभाएंगे, लेकिन इस फिल्म में दीपिका को कपिल देव की पत्नी की भूमिका निभानी थी. जिसके लिए दीपिका ने साफ़ इंकार कर दिया. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो दीपिका ने रणवीर के साथ इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया. दरअसल इस फिल्म को लेकर दीपिका का मानना है कि इस फिल्म में उनके करने लायक कोई काम नहीं है. अब जाहिर सी बात है कि इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से कपिल देव की लाइफ पर आधारित होगी. तो ऐसे में इस फिल्म में दीपिका का किरदार तो न के बराबर ही होगा. यही वजह है कि दीपिका ने इस फिल्म को लेकर अपने पैर पीछे खींच लिए है.

इसके इलावा दीपिका यह भी नहीं चाहती कि वो इस फिल्म को केवल इसलिए साइन करे, क्यूकि इसमें उनके पति रणवीर सिंह है. बहरहाल शायद इसे ही एक असली पत्नी और अभिनेत्री की पहचान कहते है. अब इसमें तो कोई शक नहीं कि दीपिका और रणवीर की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते है. ऐसे में दीपिका नहीं चाहती कि दर्शक केवल उन दोनों को फिल्म में एक साथ देखने के लिए इस फिल्म की टिकट खरीदे. वैसे दीपिका का यह फैसला काफी हद तक सही भी है. गौरतलब है कि बाजीराव मस्तानी और रामलीला इन दोनों ही फिल्मो में रणवीर और दीपिका का किरदार एकदम बराबर का था. यही वजह है कि इन दोनों ही फिल्मो को दर्शको ने खूब पसंद किया था. मगर इस फिल्म में दीपिका का किरदार बेहद छोटा है.

इसलिए दीपिका ने रणवीर के साथ इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है और अब वो जल्दी ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी.

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment