मिलते है, दुनिया घुमते हुए महीने के पचास लाख कमाने वाली लड़की से
दोस्तों, घूमना किसे पसंद नहीं है खासतौर से जब आप को उसके पैसे मिले। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप घूमते रहे और इस काम के आपको महीने के पचास लाख रूपए मिले। है ना कमाल की बात! लेकिन यह हकीकत है और बिल्कुल सच है।
तो आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं, फिलिपिंस की रहने वाली Aileen Adalid से। तीन साल पहले बैंक में नौकरी करने वाली Aileen दुनिया घूमना चाहती थी। उनके अनुसार ऑफिस की बोर करती ज़िंदगी को मना करके। उन्होंने दुनिया घूमने की ठानी। शुरुआत में हालाँकि सरवाइव करने में थोड़ी कठिनाई हुई, जिसके लिए उन्होंने वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, SEO मैनेजमेंट, ऑनलाइन मार्केटिंग जैसे काम किये। ताकि वह घूमने का खर्चा निकाल पाए। लोग उन्हें ‘डिजिटल बंजारा’ कहते हैं। फिलहाल वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ऑनलाइन कंपनी चलाते हैं जो ट्रैवलिंग में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट बनाती है।

कई सारी कंपनियों के लिए वह ऑनलाइन मार्केटिंग का काम भी संभालती हैं।
Aileen ब्लॉक भी चलाते हैं, जो ट्रेवलिंग करने वाले लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। वह अब तक 50 से ज्यादा देशों की सैर कर चुकी हैं।उसके पासपोर्ट पर फ़्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, सिंगापोर, हॉन्ग कॉन्ग, इंडोनेशिया, नॉर्वे, भारत आदि देश के ठप्पे लग चुके हैं. उसे साबित करना है कि दुनिया घूमना सिर्फ़ अमीरों के चोंचले नहीं हैं ये शौक कोई भी पाल सकता है.
उनका कहना है कि वह ट्रैवलिंग के जरिए ,अपनी कहानी लोगो को बता कर, दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह देती हैं और लोगों को बताती हैं कि आप किस देश में जाएं, आपके अनुसार वहां पर क्या बेहतर रहेगा।
दोस्तों, अगर आप भी घूमना चाहते हैं तो बिना समय कब आए अपने सफ़र पर निकल जाए

Writer, Storyteller, Dreamer



