अंपायर की इस गलतीBreaking News Cricket Trending 

तो क्या अंपायर की इस गलती ने मुंबई को दिलाई जीत ?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच कल बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जबर्दस्त मुकाबला हुआ। जिसमें अंपायर की इस गलती ने सबको हैरत में डाल दिया है और इस पर विराट कोहली भी सबसे ज्यादा नाराज दिख रहे हैं। जी हां, अंपायर की इस गलती ने मुंबई इंडियंस को शायद जीत का तमगा का पहना दिया ! तो चलिए जानते हैं, अंपायर की इस गलती की वजह से इस खेल का निर्णय कुछ और हो सकता है ?

शायद अंपायर की एक गलती से आरसीबी को मिली हार –

हालांकि इस प्रकरण के उजागर होने तक यह मैच बेहद रोमांचक माना जाता रहा लेकिन मैच खत्म होने के बाद जब रिव्यू किया गया और आखरी बॉल नो निकली तो इस मैच का मजा पूरी तरीके से किरकिरा हो गया। मैच की आखिरी गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी और लसिथ मलिंगा बोलिंग कर रहे थे और उनकी पोलिंग का सामना करने के लिए स्ट्राइक पर शिवम दुबे थे।
लेकिन शिवम दुबे से कोई रन नहीं बना लेकिन एक्शन रिप्ले जब देखा गया तो उसमें साफ साफ दिखा कि वह बॉल नो बॉल थी। इसके बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का चेहरा गुस्से से तमतमा गया।
क्योंकि नो बॉल होने के बाद अगर फ्री हिट मिल जाती और एबी डी विलियर्स को स्ट्राइक मिल जाती तो इस मैच का निर्णय कुछ और  हो सकता था लेकिन गलत निर्णय देने के बाद अंपायर एस रवि चर्चा का केंद्र बन गए हैं।
विराट कोहली के गुस्से का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब मैच खत्म हुआ तो उन्होंने कहा कि “हम आईपीएल खेल रहे हैं कोई क्लब क्रिकेट नहीं, आखिरी गेंद थी और अंपायर को अपनी आंखें खोल कर रखनी चाहिए थी। एक इंच से नो बॉल थी। मैच का निर्णय इससे बदल सकता था। यह खेल बहुत कम अंतर का है। अंपायर को अधिक सावधानी की ज़रूरत है।”
वहीं आखिरी बॉल के, नो बॉल होने का खुलासा जब हुआ तो उसके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान का भी यही मानना है कि “इस तरीके की गलतियां नहीं होनी चाहिए, यह खेल के लिए सही नहीं है।” फिलहाल अंपायर की इस गलती ने पूरे मैच का स्वाद किरकिरा कर के रख दिया।

Related posts

Leave a Comment