सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्मृति ईरानी का एकता कपूर के लिए भावुक पोस्ट
स्मृति ईरानी और एकता कपूर की दोस्ती आज की नहीं है बल्कि यह दोस्ती लगभग एक दशक पुरानी है। जब स्मृति ईरानी बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। उस समय एकता कपूर बालाजी के बैनर तले कई सीरियल प्रोड्यूस कर रही थीं। उन्हीं में से एक सीरियल में एकता कपूर ने स्मृति ईरानी को काम दिया था। तब से लेकर दोनों की दोस्ती में किसी भी तरह की दरार नहीं पड़ी है। आज भी एकता कपूर और स्मृति ईरानी दोस्त हैं। स्मृति ईरानी अब केंद्रीय मंत्री हो गई हैं तो वही एकता कपूर अभी बालाजी के बैनर तले कई टीवी सीरियल को प्रोड्यूस किया करती हैं। 7 जून को एकता कपूर ने अपना 44 वां जन्मदिन मनाया। उनके इस जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एकता कपूर के लिए एक भावुक पोस्ट लिखी जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
स्मृति ईरानी ने लिखी यह पोस्ट
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एकता कपूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अपनी हंसी से तुमने हमारे हर जख्मों को भर दिया। जब भी बुरा वक्त रहा तुमने हमेशा भगवान से मन्नते मांग कर मुझे सपोर्ट किया। तुम्हारा कहना था कि वक्त हर जख्म भर देता है। कोई भी बुरा वक्त रहा हो, कैसा भी बुरा वक्त रहा हो, तुमने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा। हमारे ईरानी परिवार के पास तुम्हें डिस्क्राइब करने के और भी कई तरीके हैं। मगर यह शब्द काफी नहीं है। हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार मासी, एंकर, बेस्ट फ्रेंड।
एकता कपूर के साथ कई टीवी सीरियल में किया है काम
अपने अभिनय के दौर में स्मृति ईरानी ने एकता कपूर के साथ कई टीवी सीरियल में काम किया। जिनमें क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसौटी जिंदगी की प्रमुख टीवी सीरियल हैं क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी सीरियल से स्मृति ईरानी को बहुत पॉपुलैरिटी मिली। वह इस सीरियल में मुख्य किरदार में थीं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



