गौतम महबूबाBreaking News Featured Article politics 

एक बार फिर से गौतम गंभीर ने महबूबा मुफ्ती के ट्वीट का दिया करारा जवाब

गौतम गंभीर ने जब से क्रिकेट का मैदान छोड़ा है। तब से वह राजनीतिक दुनिया में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले से भी वह कश्मीर के मुद्दे पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और अन्य अलगाववादियों नेताओं पर अपनी राय रखते रहे हैं। अब गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं। मगर सांसद बनने के बाद भी गौतम गंभीर ने अपने रुख में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं किया है और वह कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को महबूबा मुफ्ती द्वारा एक पक्ष बताए जाने पर गौतम गंभीर ने महबूबा मुक्ति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महबूबा मुफ्ती के ट्वीट का करारा जवाब दिया।

महबूबा मुफ्ती को दिया करारा जवाब

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के दोबारा सत्ता में आने के बाद और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गृह मंत्रालय संभालने के बाद जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के विषय में विचार विमर्श चल रहा है। जिस पर अपनी राय रखते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 1947 से विभिन्न सरकारों ने जम्मू-कश्मीर को सुरक्षा की दृष्टि से देखा है। जम्मू कश्मीर की समस्या राजनीतिक समस्या है और इसका निराकरण भी राजनीतिक तरीके से किया जाना चाहिए। पाकिस्तान भी इसमें एक पक्ष है। अतः पाकिस्तान को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। जबकि वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर की समस्या का हल बर्बर तरीके से निकालना चाहते हैं।

जिसके बाद पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने महबूबा मुफ्ती के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का भारत के गृह मंत्री अमित शाह के तरीके को बर्बर कहना बहुत ही हास्यास्पद है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस तरह का कदम हमारे देश के लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है तो जम्मू कश्मीर की समस्या का समाधान इसी तरह निकाला जाना चाहिए।

Summary
एक बार फिर से गौतम गंभीर ने महबूबा मुफ्ती के ट्वीट का दिया करारा जवाब
Article Name
एक बार फिर से गौतम गंभीर ने महबूबा मुफ्ती के ट्वीट का दिया करारा जवाब
Description
पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने हाल ही में महबूबा मुफ्ती के द्वारा पाकिस्तान को एक पक्ष बताए जाने पर उनको करारा जवाब दिया है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment