बहरीन में भावुक हुए प्रधानमंत्री
बहरीन में भावुक हुए प्रधानमंत्री
बहरीन में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री भावुक हो गए। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को बहरीन की धरती से पीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने बहरीन की जनता को बताया कि आज उन्होंने अपने करीबी दोस्त को खो दिया।उन्होंने छात्र जीवन से लेकर राजनीति तक हर कदम साथ बढ़ाया।पीएम ने अगस्त महीने में हुई अपूरणीय क्षति को बताया पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व रक्षा मंत्री अरुण जेटली को भारी मन से नमन किया।
जानिए बहरीन में प्रधानमंत्री के संबोधन की खास बातें
“आज भारत हर तरफ विकास का जाल फैला रहा है। भारत में इस समय निवेश का अभूतपूर्व माहौल है।हमारे लक्ष्य ऊंचे हैं, लेकिन जब आपके पास 130 करोड़ लोगों की भुजाएं हों तो हौसला मिल ही जाता है। भारत आज आगे बढ़ रहा है तो सिर्फ सरकार की कोशिशों से नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भागीदारी से आगे बढ़ रहा है। सरकार सिर्फ स्टियरिंग पर बैठी है, एक्सिलेटर देश की जनता दबा रही है।”
“आज भारत का लगभग हर परिवार बैंकिंग सेवा से जुड़ा हुआ है। मोबाइल फोन, इंटरनेट भारत के सामान्य से सामान्य परिवार की पहुंच में है। दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा भारत में है। आज भारत में अधिकतर सर्विसेज की डिलिवरी डिजिटली हो, इसके प्रयास आगे बढ़ाए जा रहे है।”
पीएम ने कहा कि “मुझे खुशी है कि बहरीन में भी शीघ्र ही RuPay कार्ड से आप लेनदेन कर पाएंगे। आज यहां पर RuPay कार्ड के इस्तेमल के लिए एमओयू साइन किया गया है।हमारा इरादा है कि RuPay कार्ड के जरिए आपको भारत में अपने घर पैसे भेजने की सुविधा मिले।
पीएम ने कहा कि ” मेरा आपसे भी आग्रह रहेगा कि आप भी अपने स्तर पर कुछ नए संकल्प लेकर चलें। आप तय करें कि हर व्यक्ति, हर वर्ष अपने कुछ बहरीनी दोस्तों को इंडिया टूर के लिए मोटिवेट करेंगे। भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन्स से लेकर समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के दर्शन कराएंगे।पिछले 5 साल में हमारी कोशिश रही है कि देश के 130 करोड़ भारतीयों के साथ ही विदेश में रहने वाले करोड़ों भारतीयों का सिर हमेशा ऊंचा रहे। आज अगर भारत को दुनिया सम्मान की नजर से देखती है तो उसके पीछे का एक बड़ा कारण आप जैसे लाखों साथी हैं।”
जरूर पढ़े-पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हुआ निधन, पढ़े पूरी खबर

