महाराष्ट्र में आजBreaking News News politics 

महाराष्ट्र में आज पीएम मोदी की रैली

महाराष्ट्र में आज पीएम मोदी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह सहित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कई रैलियों में भाग लेंगे। विदित है कि महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसके तहत प्रत्येक पार्टी का यह प्रयास होगा कि वह पुरजोर कोशिश कर वहां  के चुनाव में जीत हासिल करें। इसी कोशिश पर काम करने के लिए पीएम मोदी सहित गृहमंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की ओर से हुंकार भरेंगे। पीएम मोदी आज राज्य की कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की आज जलगांव और भंडारा में चुनावी रैलियां है तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन जनसभाओं के साथ ही दो जगहों पर रोड शो करेंगे।

कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी लातूर सहित मुंबई में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 12:00 बजे उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे सकोली में वह दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में देवी अंबाबाई के दर्शन से अपने यात्रा का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन जनसभाओं के साथ जहला और पुणे में रोड शो भी करेंगे। वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी लातूर से जनसभा की शुरुआत करेंगे इसके बाद वह मुंबई की चांदीवली और धारावी में रोड शो कर अपनी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। आपको बता दें कि पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी पहली बार चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच उपस्थित होंगे।

जरूर देखें दिग्विजय सिंह ने भाजपा और बजरंग दल पर बोला कि का हमला

जैसा कि दोनों राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान के बाद 21 अक्टूबर को में मतदान होगा। यह मतदान एक चरण में आयोजित किया जाएगा।  राज्य में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन है तो वहीं कांग्रेस और एनसीपी एक साथ इस बार के चुनाव में नजर आएंगी।

Related posts

Leave a Comment