Breaking News 

भारत के 45वें प्रधान न्यायाधीश बने जस्टिस दीपक मिश्रा, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

जस्टिस दीपक मिश्रा ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ले ली है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई. जस्टिस मिश्रा ने पूर्व CJI जे.एस. खेहर की जगह ली है. दीपक मिश्रा देश के 45वें मुख्य न्यायधीश बने हैं. ओडिशा के रहने वाले जस्टिस मिश्रा का जन्म 3 अक्टूबर 1953 को हुआ था. उनका कार्यकाल 2 अक्टूबर 2018 तक रहेगा. जस्टिस दीपक मिश्रा के चाचा जस्टिस रंगनाथ मिश्र भी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं.

Related posts

Leave a Comment