राम रहीम को सजा का ऐलान आज, उपद्रव किया तो चलेगी गोली
रेप के मामले में दोषी करारा दिए गए डेरा सच्चा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी. रोहतक की एक जेल में विशेष सीबीआई न्यायाधीश राम रहीम सिंह को सजा सुनाएंगे. सजा सुनाए जाने से पहले हरियाणा में तनाव बना हुआ है. सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह को हवाई मार्ग से रोहतक जिला जेल ले जाया जाएगा. वहां वह राम रहीम को सजा सुनायेंगे. शुक्रवार को जब सीबीआई अदालत ने राम रहीम को दोषी ठहराया था तब हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में उसके अनुयायियों ने उत्पात मचाया था. राम रहीम को सजा के ऐलान के वक्त कोई हिंसक घटना ना इसके लिए प्रशासन ने रोहतक और सिरसा के साथ हरियाणा के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंजताम किए है. रोहतक जेल के बाहर किसी भी संदिग्ध के देखे जाने पर गोली मारने के आदेश दिए गए है.

