Breaking News 

तीन तलाक के समर्थन में 3.5 करोड़ फार्म

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (महिला) की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अस्मा जोहरा ने दावा किया कि तीन तलाक और शरीयत के समर्थन में पूरे देश से करीब 3.50 करोड़ फार्म मिले हैं। जोहरा ने जयपुर के ईदगाह में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों व चुनौतियों पर आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें शरीयत और तीन तलाक के समर्थन में देशभर की मुस्लिम महिलाओं की ओर से 3.5 करोड़ फार्म मिले हुए है। इसका विरोध करने वाली महिलाओं की संख्या बहुत कम है। तीन तलाक के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

Related posts

Leave a Comment