लखनऊ में युवा कुंभBreaking News Featured Article Humor Knowledge News Social Media Trending हिन्दी लेख 

लखनऊ में युवा कुंभ का आयोजन जिसमें आएंगे बड़ी हस्तियां

आने वाले दिसंबर 22 और 23 दिसंबर को युवा हस्तियों का लखनऊ में युवा कुंभ मेले में संगम होगा ।  यह हस्तियां कला फिल्म , खेल समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े होंगे । लखनऊ के युवा कुंभ में अभिनेता विवेक ओबरॉय , क्रिकेटर गौतम गंभीर , ओलंपियन सुशील कुमार व अमीश त्रिपाठी जैसी हस्तियां युवा कुंभ की शोभा बढ़ाएंगे ।

लखनऊ में युवा कुंभ का आयोजन जिसमें आएंगे बड़ी हस्तियां

लखनऊ में युवा कुंभ की जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी सिंह तथा कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने दी है ।  उन्होंने इस कार्यक्रम के बारे में बताया कि पहले दिन का कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा ।  वहीं दूसरे दिन का कार्यक्रम जो कि मुख्य समारोह होगा । वह कांशीराम स्मृति उपवन स्थल में किया जाएगा  ।

लखनऊ में युवा कुंभ के राष्ट्रीय संयोजक रूद्र प्रताप मंत्री आशुतोष टंडन और  लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी सिंह लखनऊ में युवा कुंभ को लेकर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में युवा कुंभ का आयोजन इसलिए किया है ताकि वह अपने प्राचीन सभ्यता और अतीत के मान की रक्षा कर सकें । युवा कुंभ के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक चेतना को जागृत करना है । इसलिए  प्रयागराज में होने वाले कुंभ से पहले इस तरह के तकरीबन 5 कुंभ का आयोजन होने की संभावना है ।

लखनऊ में युवा कुंभ

लखनऊ में युवा कुंभ की बड़ी हस्तियों में राष्ट्रपति भी शामिल होंगे

लखनऊ के युवा कुंभ में बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ विश्व पटल पर और राष्ट्रपति साल पर अपनी पहचान बनाने वाले अनेक हस्तियां भी इसमें शामिल होने वाली है जो कि इस प्रकार से हैं । राजू श्रीवास्तव-हास्य कलाकार, रंजन सोढ़ी-अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज,विजेंद्र सिंह-विश्व चैंपियन मुक्केबाज, सुशील कुमार-ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, पीयूष चावला-क्रिकेटर, मनोज तिवारी-भोजपुरी गायक तथा सांसद, मोनिका अरोरा-अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, रवि किशन- अभिनेता,  हिमा दास-राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता शिफूजी महाराज-मार्शल आर्ट प्रशिक्षक ।

लखनऊ में युवा कुंभ के अवसर पर ते दिसंबर को होने वाले मुख्य समारोह में जो कि कांशीराम स्मृति स्थल पर होगा ।  इस मुख्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रुप में होंगे । इसके साथ ही उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक करेंगे ।

 

 

देश भर से जुडी हुई, खेल जगत, क्रिकेट और IPL से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

 

Summary
लखनऊ में युवा कुंभ का आयोजन जिसमें आएंगे बड़ी हस्तियां
Article Name
लखनऊ में युवा कुंभ का आयोजन जिसमें आएंगे बड़ी हस्तियां
Description
आने वाले दिसंबर 22 और 23 दिसंबर को युवा हस्तियों का लखनऊ में युवा कुंभ मेले में संगम होगा ।  यह हस्तियां कला फिल्म , खेल समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े होंगे ।
Author
Publisher Name
India alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment