नोरा फतेही का हॉट डांस देखकर, थिरकने लगेंगे आपके पैर
नोरा फतेही के डांस को आपने पसंद किया है अगर नहीं तो आप इस अभिनेत्री की अदाकारी और बेहतरीन डांस से अभी तक अनजान है जिसने अपने डांस के दम पर बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग का एक नया नजरिया पेश किया है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए नोरा फतेही ने समय-समय पर अपने अपडेट्स भी देने शुरू कर दिए हैं और यही वजह है कि नोरा फतेही का हॉट डांस वीडियो एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है।
कैसा है यह डांस वीडियो –

नोरा फतेही का हॉट डांस वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में उन्होंने बेहतरीन हॉट मूव्स से अपने फैंस का दिल मोहनी की कोशिश की है। आपको बता दें कि नोरा एक मशहूर बेली डांसर है जिन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम डांस की वजह से ही बढ़ाए थे और उनके इसी डांस की वजह से आज वह बॉलीवुड में डांस क्वीन के नाम से भी पहचान बनाने में कामयाब हो रही हैं।
नोरा फतेही का हॉट डांस वीडियो उनके ब्लैक लोअर और सफेद कलर की टीशर्ट में और भी प्यारा लग रहा है उन्होंने एक अंग्रेजी गाने पर डांस किया है जिसमें उन्होंने कई बेहतरीन स्टेप को बखूबी किया भी है।
आपको बता दें कि नोरा फतेही ने मशीन फिल्म में दिलबर दिलबर गाने पर आइटम सॉन्ग किया था और यह आइटम सॉन्ग उन्हें बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए बहुत बेहतरीन कड़ी साबित हुई।
जिसके बाद नोरा फतेही को लगातार एक के बाद एक फिल्मों में आइटम सॉन्ग के लिए ऑफर मिलते गए और उन्होंने इस ऑफर को बखूबी भुनाया है, जो आने वाले समय में उन्हें नई इबारत लिखने का मौका देगा। फिलहाल नोरा फतेही का हॉट डांस वीडियो बाटला हाउस फिल्म में भी देखने को मिलेगा और उनके फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार भी कर रहे हैं।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

