देवी-देवताओं को आप भी चढ़ाते है गुड़हल का फूल, तो हो सकता है भाग्य उदय
हम सभी जानते है कि फूलों से देवी-देवताओं का श्रंगार किया जाता है। जहां गुड़हल का फूल मां काली और सूर्यदेव को बहुत प्रिय हैं। जो जातक उन्हें ये फूल अर्पित करता हैं उनका भाग्य उदय होता है। ये बात सौ फीसदी सच है की जिंदगी में सफलता पाने के लिए मेहनत के साथ साथ भाग्य का भी साथ होना बहुत जरूरी होता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताये गये हैं जिन्हें करने से आपका बिगड़ा हुआ भाग्य भी बन जाता है । इसके लिए आप कुछ खास प्रकार के पौधों को अपने घर में लगा लें, ताकि लक आपका साथ दे और सभी कामों में सफलता आपके हाथ आए। आइये जानें इनके बारें में।
खास बात
दरअसल, फूलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। सभी देवी-देवताओं का अलग-अलग फूलों से श्रंगार होता है। जैसे भगवान भोलेनाथ को केतकी और चमेली के फूल चढ़ाते हैं, तो हनुमान जी को लाल गुलाब, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी को कमल का फूल।
इस दिन होता है शुभ
वहीं, हम देखते है कि भगवान गणेश जी को गुड़हल के फूल बेहद प्रिय हैं। बता दे की गजानन को बुधवार के दिन गुड़हल के फूल चढ़ाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सुख समृद्धि आती है और बिगड़े काम बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां काली और सूर्यदेव को भी गुड़हल के फूल बेहद पसंद होते हैं। माना जाता है कि जो जातक सुबह के समय मां काली और सूयर्देव को गुड़हल के फूल अर्पित करता है उन्हें शुभ फल कि प्राप्ति होती है। विशेषकर मां काली की पूजा में इसका प्रयोग किया जाता है।
बिगड़े हुए बनते है काम
जो लोग अपने घर में सुख समृद्धि चाहते हैं वो घर में तुलसी के पौधे के पास गुड़हल का पौधा लगाएं। इससे आपके घर में गणेश जी और सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है और बिगड़े हुए काम भी बनते हैं। जिसका अगर आप खुद महसूस कर सकते है।

