अजित अगरकर के साथ साथ मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सभी चयनकर्ताओं ने भी दिया इस्तीफा
अगर हम क्रिकेट की दुनिया की बात करे तो आज कल क्रिकेट जगत में आएं दिन कई उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अजित अगरकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा अजित अगरकर के साथ साथ उनके नेतृत्व में पूरी चयन समिति तक ने बीते शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल हाल ही में एमसीए की तदर्थ समिति की बैठक होने की बात कही गई थी। आपको जान कर हैरानी होगी कि यह बैठक पूरी चयन समिति को बर्खास्त करने का प्रस्ताव पास करने के लिए रखी गई थी। मगर बैठक होने से पहले ही सभी चयनकर्ताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी रन मशीन बल्लेबाज़ वसीम जाफर 40 उम्र पार भी फॉर्म में
अजित अगरकर के साथ..
मिज़ोरम कांग्रेस विधानसभा के अध्यक्ष हीफेई इस्तीफा देकर हुए भाजपा में शामिल
जी हां इस घटना के बाद ही सभी चयनकर्ताओं ने इस्तीफा देने का फैसला किया था। वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि चयनकर्ताओं ने अपने इस्तीफे तदर्थ समिति और एमसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी एस नाइक को भेज दिए है। इसके साथ ही हम आपको बता दे कि पिछले महीने एमसीए की विशेष बैठक के दौरान ही कई सदस्यों ने चयनकर्ताओं को हटाने का प्रस्ताव पारित किया था। हालांकि एमसीए की क्रिकेट सुधार समिति ने ये कह कर इस प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया था कि चयन पैनल की प्रतिबद्धता पर किसी भी तरह का सवाल नहीं उठाया जा सकता। जिसके बाद तदर्थ समिति ने इस मामले को लेकर क़ानूनी राय भी मांगी थी।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बीसीसीआई के पाक विरोधी प्रस्ताव को ठुकराया
फ़िलहाल तो अजित अगरकर के साथ साथ सभी चयनकर्ता इस्तीफा दे चुके है, लेकिन आने वाले समय में वह दोबारा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का हिस्सा बनेगे या नहीं, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
क्रिकेट से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



