क्यों बीजेपी में आना चाहते हैं सिद्धू
लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है लेकिन अभी भी उसके कई ऐसे सीटें हैं जो राजनीति में दाग बने हुए हैं चाहे वह पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की मौत हो चाहे आजम खान का जयाप्रदा को लेकर बयान हो। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर भी आ रही है जिसमें कांग्रेस के दामन को थामने वाले सिद्धू अब एक दूसरी चाल चलने की फिराक में हैं जी हां मिली खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि सिद्धू बीजेपी में आना चाहते हैं।
क्या है पुख्ता जानकारी –

पंजाब के एक नेता ने दावा किया है कि सिद्धू बीजेपी में आना चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए पूरी कोशिश भी शुरू कर दी है लेकिन भाजपा नेता का यह भी कहना है कि उन्हें बीजेपी में कोई भी शामिल नहीं करना चाहता है और चाहे वह कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन कांग्रेस का दामन थामने वाले सिद्धू को बीजेपी में बिल्कुल भी नहीं आने दिया जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा सिद्धू काम नहीं करना चाहते
उन्होंने अभी बताया कि सिद्धू बीजेपी में आना चाहते हैं आप और इसके लिए जब वरिष्ठ नेताओं से बात की तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि नवजोत सिंह सिद्धू को बीजेपी में दोबारा शामिल नहीं किया जाएगा चाहे वह कितनी भी कोशिश कर लें और चाहे जितनी भी अपनी गलतियां क्यों ना मान लें।
सिमरजीत सिंह बैंस ने नवजोत सिद्धू को दे डाला 2022 के लिए यह बड़ा ऑफर !
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान सेना के जनरल बाजवा के साथ गले मिलकर एक गर्म भेंट की थी और जिसके बाद वह भारत में ट्रॉल हो गए थे और लोगों ने उन्हें सिरफिरा कॉमेडी जज बताते हुए ना जाने क्या क्या कह दिया था और तो और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए भी कई कटाक्ष किए थे जो अभी तक भाजपा नेताओं के कानों में गूंज रहे हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर किया पलटवार
तो इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेताओं का तो यही कहना है कि बीजेपी में सिद्धू आना चाहते हैं या नहीं यह उनकी मर्जी है लेकिन बीजेपी में उन्हें कोई भी नहीं लाना चाहता है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

