जाने आखिर रविवार को छुट्टी क्यों होती है, इसके पीछे की असली वजह क्या है
इसमें कोई शक नहीं कि जब रविवार का दिन आता है, तब न केवल बच्चो बल्कि हर नौकरीपेशा इंसान के चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान आ जाती है। वो इसलिए क्यूकि रविवार ही एक ऐसा दिन है, जब इंसान को हर काम से छुट्टी मिल जाती है। हालांकि क्या आपने कभी ये सोचा है कि रविवार को छुट्टी क्यों होती है? जब कि हफ्ते के बाकी दिन तो हम काम करते है, लेकिन रविवार का दिन ही छुट्टी का दिन क्यों होता है। बहरहाल अगर आपने कभी इस बारे में नहीं सोचा तो आज यक़ीनन इसे पढ़ने के बाद आपके दिमाग में ये ख्याल जरूर आएगा।

रविवार को छुट्टी क्यों..
खैर अगर आपके दिमाग में कभी ये सवाल आया भी हो, तो आज आपको इसका जवाब जरूर मिल जाएगा। जी हां हम आपको जरूर बताएंगे कि आखिर रविवार का दिन छुट्टी का दिन क्यों होता है। दरअसल आजादी से पहले जब अंग्रेज हमारे भारत देश पर राज किया करते थे। तब काम करने वाले मजदूरों को हफ्ते के सातो दिन काम करना पड़ता था। यानि उन्हें हफ्ते में एक भी दिन आराम करने का समय नहीं मिलता था।
जिसके चलते नेता नारायण मेघाजी लोखंडे ने अंग्रेजो से एक दिन की छुट्टी मांगी थी। बता दे कि अंग्रेजो ने उनकी इस अपील को स्वीकार भी कर लिया था। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अंग्रेजो ने छुट्टी के लिए एक दिन निश्चित कर दिया था। जिसके बाद दस जून 1880 को पहली बार रविवार को छुट्टी दी गई थी।
वैसे इसे पढ़ने के बाद तो आप जान गए होंगे कि आखिर रविवार को छुट्टी क्यों होती है और इसके पीछे की असली वजह क्या है। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि अंग्रेजो ने एक दिन की छुट्टी का जो नियम बनाया था, वो वास्तव में एकदम सही था।
दिमागी कसरत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



