बैंक या पोस्ट ऑफिसEconomy Knowledge News 

पैसा रखने के सबसे सुरक्षित जगह , बैंक या पोस्ट ऑफिस ?

पैसा रखने के सबसे सुरक्षित जगह

हमारे देश भारत में पैसा रखने के सबसे सुरक्षित जगह बैंक या पोस्ट ऑफिस मन जाता है| वास्तव में यह सबसे सुरक्षित जगह है आपके खजाने के लिए| लोग बैंक या पोस्ट ऑफिस में पैसा रखकर चिन्तामुक्त रहते है| लेकिन आजकल जो बैंको में फ्रॉड चल रहा है उसकी वजह से दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा है| हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब यह जवाब माँगा है कि अगर कोई बैंक सफल नहीं हो पता है और वह डूब जाता है तो उन ग्राहकों का क्या होगा जो उस बैंक में एक लाख से ज्यादा जाना कराए हों| अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपका पैसा बैंक या पोस्ट ऑफिस में कितना सुरक्षित है, तो यह खबर आपके लिए है|

पोस्ट ऑफिस में जमा किया हुआ पैसा

पोस्ट ऑफिस में जमा किया हुआ पैसा सबसे सुरक्षित माना जाता है| पोस्ट में जमा सभी पैसों की गारंटी सरकार लेती है| जिसे सॉवरेन गारंटी कहा जाता है| अगर पोस्ट ऑफिस आपका पैसा सुरक्षित नहीं लौटा पता है तो इन पैसों की भरपाई सरकार करती है और गारंटी आपका पैसा वापस मिल जाता है| इसलिए पोस्ट ऑफिस में जमा पैसा सबसे सुरक्षित मन जाता है|  पैसे रखने के सबसे सुरक्षित जगह

बैंक में जमा किया हुआ पैसा

अगर आप बैंक में पैसा जमा करते है तो आपके जमा पैसे में से  एक लाख रूपये की गारंटी लेती है| यह नियम भारत के सभी बैंको पर लागु होती है| इसका मतलब यह है कि अगर आपके बैंक में 10 लाख रूपये जमा है और अगर आपका बैंक विफल हो जाता है तो सरकार की तरफ से सिर्फ एक लाख रूपये की गारंटी है| बाकि आपके 9 लाख रूपये की कोई गारंटी नहीं है कि वो पैसे आपको वापस मिलेंगे या नहीं|पैसा रखने के सबसे सुरक्षित जगह

अगर आपने एक ही बैंक के कई अलग अलग ब्रांच में पैसे जमा किये हैं तो भी सिर्फ एक लाख रूपये  गारंटी सरकार लेती है|

बैंक और पोस्ट ऑफिस की पॉलिसी में इतना अंतर क्यों ?

आपके मन में ये विचार आ रहे होंगे कि बैंक और पोस्ट ऑफिस के पॉलिसी में इतना फर्क क्यों है? तो इसका जवाब है कि जो पैसा आप पोस्ट ऑफिस में जमा कराते हैं तो सरकार आपके द्वारा जमा किया गया पैसों का प्रयोग सरकारी कामों क लिए करती है| इसलिए सरकार इस पैसे की गारंटी लेती है| और जो पैसे बैंकों में जाना किया जाता है सरकार उस पैसे का प्रयोग नहीं करती है| उस पैसे का प्रयोग बैंक अपना बिज़नेस बढ़ने के लिए और लोन देने के लिए करता है|  

अब आप समझ गए होंगे की पैसा रखने के सबसे सुरक्षित जगह कौन सा है, बैंक या पोस्ट ऑफिस |

Related posts

Leave a Comment