जब प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन से मिलने के लिए दौड़ पड़ी ममता बनर्जी
भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक तौर पर एक दूसरे के काफी विरोधी माने जाते हैं। पश्चिम बंगाल में अक्सर ही बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिलती है। यह झड़प कभी-कभी हिंसक भी हो जाती है। जिसमें दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं की जान चली जाती है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी के नीतियों की कट्टर विरोधी मानी जाती हैं। मगर शायद फिर भी उनके लिए प्रधानमंत्री के लिए एक सीधा और सरल दृष्टिकोण है।
मंगलवार को ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल से नई दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं मगर उससे पहले ही उन्हें प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन दिखाई पड़ी। उनसे मिलने के लिए ममता बनर्जी ने बहुत उत्साह दिखाया। उसके पश्चात दोनों की एक साथ मुलाकात हुई।
प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन से हुई सुखद मुलाकात
दरअसल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाली हैं। इस मुलाकात में पश्चिम बंगाल में बकाया राजकोष के साथ-साथ अन्य भी कई मुद्दे उठाएंगी जोकि पश्चिम बंगाल राज्य से जुड़े हुए हैं। मंगलवार को जब वह एयरपोर्ट पर रवाना हो रही थीं तो उन्हें प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन दिखाई पड़ी। जशोदाबेन जी पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में कल्याणेश्वरी देवी की पूजा अर्चना करने सोमवार को पश्चिम बंगाल आई थीं। यह मंदिर धनबाद से लगभग 68 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट पर मुलाकात होने से दोनों के बीच शिष्टाचार का अभिवादन हुआ।
आमतौर पर दिल्ली नहीं जाती हैं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आमतौर पर दिल्ली नहीं जाती हैं। सचिवालय के सूत्रों से पता चला है कि वह दिल्ली इसलिए नहीं जाती हैं क्योंकि उनका मानना है कि यहां के राज्य के लोगों के प्रति उनकी कुछ जिम्मेदारी है। मगर कुछ विशेष परिस्थितियों में उन्हें दिल्ली जाना पड़ता है। क्योंकि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के साथ-साथ देश की संसद भी वहीं पर है।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



