ज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्विटर बायो बदलना क्या दर्शाता है ?
महाराष्ट्र में सत्ता वापसी को लेकर कांग्रेस अपने सहयोगियों एनसीपी-शिवसेना के साथ सुप्रीम कोर्ट से लेकर सदन में भाजपा से लड़ाई लड़ रही है। मध्य प्रदेश में उसकी ही बहुमत वाली सरकार है लेकिन उसके मुखिया सीएम कमलनाथ से ज़्यादा चर्चा में रहते है एमपी कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया। इस बार सिंधिया अपने बयान नहीं बल्कि सोशल मीडिया हैंडल को लेकर ट्रेंड कर रहे है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट बायो से कांग्रेस का विवरण पहली बार हटा दिया है। इसके बाद से पूर्व कांग्रेस महासचिव सिंधिया के पार्टी से नाराज़ होने और भविष्य में बागी तेवर अपनाने की अटकलें सियासी हलकों तेज़ हो चली है।
ट्विटर बायो बदलने के पीछे सिंधिया की सोच

अपने नए ट्विटर बायो में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी का परिचय हटाते हुए खुद को केवल एक जन सेवक और क्रिकेट प्रेमी बताया है। मामले ने जब तूल पकड़ना शुरू किया तो सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया कृत पर सफाई पेश की है। सिंधिया ने कहा – “एक महीने पहले मैंने ट्विटर पर अपना बायो बदल दिया था। लोगों की सलाह पर, मैंने अपना बायो संक्षिप्तकर लिया था। इस बारे में फैलाई जा रहीअफवाहें निराधार हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्विटर बायो बदलना आखिर क्या दर्शाता है ? सपष्ट तौर पर समझा जाये तो पार्टी द्वारा सीएम पद के लिए न चुने के बाद से ही उनके तेवर नर्म की जगह गर्म दिखाई पड़े है जिसके चलते डैमेज कण्ट्रोल करने के लिए खुद सीएम कमलनाथ को सामने आना पड़ा था। अपने ट्विटर बायो को बदलकर सिंधिया ने पार्टी आलाकमान को अप्रत्यक्ष तौर पर चुनौती दे डाली है कि वह आज तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस पार्टी को अलग किया है लेकिन कल प्रतिकूल स्थिति में वह खुद को भी पार्टी से अलग करने में पीछे नहीं हटेंगे और शायद एमपी की सत्ता से भी कांग्रेस को दूर कर दें !
जानिए जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका को कैसे सबक सिखाएंगे मोदी

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

