मोदी की बयोपिक में विवेक ओबेरॉय के बाकि लुक्स, पोस्टर से बिलकुल अलग है
चुनाव से पहले राजनीति फिल्मो की जैसे बाढ़-सी आ गयी है। ‘एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ इस बात का ताज़ा उदाहरण है। इसी लिस्ट में अगला नाम नरेंद्र मोदी पर आ रही फिल्म का है| जी हाँ, दोस्तों, दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में शुमार और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म आ रही है।
फिल्म में मोदी जी का रोल विवेक ओबरॉय कर रहे हैं और निर्देशन कर रहे हैं, भारत में बायोपिक फिल्मों के मास्टर उमंग कुमार। उमंग कुमार अपनी पिछली बायोपिक फिल्मों से साबित कर चुके हैं की वो बायोपिक फिल्मों के मास्टर हैं।
फिल्म का पहला पोस्टर देख कर तो लोगो को अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं हुआ की नरेंद्र मोदी के रोल में ये विवेक ओबेरॉय है। लग रहा था जैसे फिल्म फ्लोर पर आते ही आग लगा देगी। लेकिन कल जैसे ही फिल्म में नरेंद्र मोदी बने विवेक ओबेरॉय के बाकी के बचे हुए लुक्स सोशल मीडिया पर आये। सोशल मीडिया पे जैसी कमैंट्स की बाढ़ सी आ गयी। क्यूकी विवेक ओबेरॉय के बाकी के नौ लुक्स उनके पहले पोस्टर वाले लुक से बिलकुल अलग है और इसमें विवेक ओबेरॉय बिलकुल भी नरेंद्र मोदी नहीं लग रहे है। आपके के लिए हमने यहाँ विवेक ओबेरॉय के लुक्स दिए है।

सुरेश ओबेरॉय ने कहा कि उनके सुपुत्र विवेक ओबरॉय किस्मत के बहुत ही धनी हैं, जो उन्हें ऐसी महान हस्ती का किरदार करने का मौका मिला है जिसे पूरी दुनिया में प्यार से नवाजा जाता है।फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं सुरेश ओबरॉय और संदीप सिंह।
बहरआल, फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। और देखना ये है की फिल्म कैसा रिस्पांस देती है ।
दोस्तों, आपको को हमारे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी। हमे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिख भेजे।

Writer, Storyteller, Dreamer



