हर बार गलत साबित हो रहे हैं विराट कोहली के रिव्यू
विराट कोहली को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है। इसका कारण उनका बल्लेबाजी करने का अंदाज और क्रिकेट मैच में उनका प्रदर्शन है। मगर विराट कोहली भले ही एक अच्छे बल्लेबाज हैं। मगर उसके अलावा विराट कोहली अक्सर गलत फैसले लेते हैं। जिनका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ता है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे रांची टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। मगर आउट होने के तुरंत बाद बिना सोचे समझे रिव्यू की अपील कर दी। मगर विराट कोहली का यह फैसला गलत साबित हुआ और थर्ड अंपायर ने भी विराट कोहली को आउट करा दिया। जिसके बाद विराट कोहली को वापस पवेलियन की ओर लौटना पड़ा ऐसा नौवीं बार हुआ है। जब लगातार विराट कोहली के रिव्यू गलत साबित हुए हैं।
लगातार गलत साबित हो रहे हैं विराट कोहली के रिव्यू

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बतौर बल्लेबाज लगातार 9 गलत रिव्यू लिए हैं। फैसले के गलत होने के बाद इनका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा है। विराट कोहली ने अपना आखिरी सही फैसला वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में लिया था। उसके बाद से विराट कोहली ने जितनी भी फैसले को चुनौती दी। वह सब गलत साबित हुए।
इससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि विराट कोहली भले ही बल्लेबाजी करने में माहिर हो मगर अभी भी वह क्रिकेट के खेल को समझने में कच्छे खिलाड़ी हैं।
क्यों लेते हैं लगातार रिव्यू?
दरअसल विराट कोहली को भारत का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है। ऐसे में टीम की काफी जिम्मेदारी उनके ऊपर रहती है। उनका विकेट विपक्षी टीम के लिए बहुत कीमती रहता है। इसी कारण विराट कोहली केे द्वाारा लिया जाता है। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज नॉर्थवे विराट कोहली का विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



