खतरों के खिलाडी से बाहरEntertainment Featured Article health Trending हिन्दी लेख 

खतरों के खिलाडी से बाहर किए गए विकास गुप्ता, कारण जान कर उड़ जायेंगे होश

टीवी का सबसे प्रसिद्ध शो खतरों के खिलाडी हमेशा की तरह इस बार भी दर्शको का दिल जीतने में काफी हद तक कामयाब रहा। जी हां बता दे कि इस शो को दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि पहली बार ऐसा होगा जब किसी कंटेस्टेंट को खुद खतरों के खिलाडी से बाहर किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उस कंटेस्टेंट का नाम विकास गुप्ता है। दरअसल विकास गुप्ता को शो से बाहर निकालने की वजह उनका स्टेरॉयड लेना बताया जा रहा है। आपको जान कर हैरानी होगी कि अचानक शो के मेकर्स को इस बात का पता चल गया कि विकास शो के दौरान पेनकिलर्स ले रहे है। जो इस शो के नियमो के एकदम खिलाफ है।

खतरों के खिलाडी से बाहर

खतरों के खिलाडी से बाहर..

http://सुपरस्टार निया शर्मा ने वैलेंटाइंस डे पर दिखाया अपना सेक्सी अवतार

ऐसे में शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने विकास गुप्ता को यह बात छुपाने के लिए खूब फटकार लगाई है और साथ ही उन्हें शो से बाहर भी कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह एपिसोड आने वाले शनिवार को टेलीकास्ट किया जाएगा। जब कि इस शो की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। दरअसल हाल ही में इस शो का एक प्रोमो दिखाया गया था। जिसके बाद विकास की सच्चाई पूरी मीडिया के सामने आ गई। वही इस बारे में विकास का कहना है कि वह पिछले दो सालो से कंधे की चोट से जूझ रहे है।

मगर एक स्टंट के दौरान उनके कंधे में फिर से तेज दर्द होने लगा और ऐसे में नसों के दर्द को कम करने के लिए ही उन्होंने पेनकिलर्स लिए थे। इसके साथ ही विकास का कहना है कि उन्होंने इस बारे में शो के मेकर्स को भी कुछ नहीं बताया। यहाँ तक कि विकास गुप्ता ने बताया कि पेनकिलर्स लेने से हार्ट रेट बढ़ जाती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ऐसी हालत में किसी भी इंसान के लिए जोखिम भरे स्टंट करना काफी जानलेवा हो सकता है और विकास को यह बात नहीं मालूम थी।

फ़िलहाल तो विकास गुप्ता को उनकी गलती के लिए खतरों के खिलाडी से बाहर कर दिया गया है।

टीवी इंडस्ट्री से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
खतरों के खिलाडी से बाहर किए गए विकास गुप्ता, कारण जान कर उड़ जायेंगे होश  India Alive
Article Name
खतरों के खिलाडी से बाहर किए गए विकास गुप्ता, कारण जान कर उड़ जायेंगे होश India Alive
Description
हालांकि पहली बार ऐसा होगा जब किसी कंटेस्टेंट को खुद खतरों के खिलाडी से बाहर किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उस कंटेस्टेंट का नाम विकास गुप्ता है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment