उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का रूख, अधिकतम तापमान पहुंचा इतनाEnvironment Featured Article News 

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का रूख, अधिकतम तापमान पहुंचा इतना

उत्तर प्रदेश में इतन दिनों गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही थी। वहीं, अब मई माह की शुरुआत हो चुकी है। तो ऐसे में उत्तर प्रदेश में लोगों को मौसम थोड़ी राहत प्रदान कर रहा है। बता दें कि तीन दिन पहले जहां 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। जहां बात करें रविवार के दिन की तो इस दिन का  अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इतनी दर्ज हुई गुणवत्ता सूचकांक

जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने तीन और चार मई के दिन हल्की बारिश होने की संभावनाएं व्यक्त की है। जहां उस दौरान मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 148 दर्ज किया गया है। दरअसल, प्रदेश के कई जिलों में मौसम का रूख गर्म था। अप्रैल माह में लोगों ने भीषण गर्मी का सामना किया। रविवार के दिन की बात करें तो सबसे ज्यादा बांदा में 47.2, प्रयागराज में 46.1, कानपुर में 45.1, झांसी में 45.2 और आगरा में 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

रविवार के दिन बदला मौसम का रूख

वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार रविवार के दिन से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का रूख बदला सा नजर आया है। यही कारण है कि गोरखपुर और अयोध्या सहित पूर्वी यूपी के कई जगहों पर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। आगामी आने वाले दिनों में बौछारें और धूल भरी आंधी चलने की संभावना व्यक्त की है।

खास बात

बात करें अगर प्रयागराज और कानपुर सहित कई स्थानों की तो यहां पर हीट वेव जैसी संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो 1 से 6 मई तक लखनऊ सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश की आंशका जताई गई है। दूसरी तरफ यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में चल रही है। जहां लोगो को अब कुछ राहत मिली है और कुछ गर्मी भी कम हुई है।

Related posts

Leave a Comment