यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट, इन्होंने किया टॉप
सोमवार के दिन संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने 30 मई के दिन सिविल सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम आखिरकार घोषित कर दिया। बता दें कि इस बार यूपीएससी परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। वहीं, सिविल परीक्षा में श्रुति शर्मा के बाद अंकिता अग्रवाल को दूसरा स्थान और गामिनी सिंघला को तीसरा स्थान मिला है।
इतने लोग हुए सफल
दरअसल, यूपीएससी 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थी सफल हुए है। वहीं, 80 ऐसे अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयन के लिए रिकमन्ड किया गया है। इसके साथ एक अभ्यर्थी का रिजल्ट अभी रोका गया है। आयोग द्वारा 17 मार्च को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 का परिणाम घोषित हुआ था।
इस दिन हुआ था व्यक्तिगत परीक्षण
वहीं, जो छात्र-छात्राएं मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण हुए थे। तो ऐसे करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया गया था। जिनका व्यक्तित्व परीक्षण 5 अप्रैल से 26 मई, 2022 तक आयोजित हुआ।
इस तरह रिजल्ट कर सकते है चेक
सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं। फिर इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें। एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी। जहां उम्मीदवार उम्मीदवार के नाम और रोल नंबर की जांच कर सकते हैं। जहां पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख सकते है।

