यूपी के इन जिलों के किसान अब मोबाइल से निकाल सकेंगे खसरा-खतौनी, पढ़िये
आपको बता दें कि यूपी के वाराणसी और प्रयागराज में रहने वाले किसान अब अपने मोबाइल से भी जमीन की खसरा-खतौनी निकाल सकते हैं। जहां अब यूपी सरकार ने और सरल कर दिया है। जहां जानकारी के अनुसार यूपी सरकार ने जमीन की खसरा-खतौनी निकालने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं।
इस वेबसाइट पर जाकर करें डाउनलोड
वहीं, सरकार के संबंधित विभाग के द्वारा जमीन की खतौनी को अपडेट करने का भी काम किया जा रहा हैं ताकि लोगों को जमीन के नए दस्तावेज उपलब्ध हो सकें। साथ ही साथ जमीन की खरीद-बिक्री के दौरान किसी तरह की धोखाधड़ी ना हो सकें। जानकारी के लिए बता दें की यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर जमीन की खसरा-खतौनी को डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह हैं की जमीन के इस दस्तावेज को निकालने के लिए आपसे किसी तरह के कोई शुल्क नहीं लिए जाएंगे।
खास बात
दरअसल खसरा-खतौनी जमीन के वो दस्तावेज होता हैं जिसपर जमीन की पूरी डिटेल्स अंकित होती हैं लेकिन जमीन की खरीद बिक्री के बाद इसके मालिक बदल जाते हैं। जिसके कारण समय-समय पर इसके दस्तावेजों को अपडेट किया जाता हैं।

