मोदी की निगरानी में सर्जिकल स्ट्राइक 2.0 को भारतीय वायुसेना द्वारा दिया गया अंजाम
ये तो सब जानते है कि आज सुबह यानि प्रात काल के समय करीब साढ़े तीन बजे हमारे भारत देश की आर्मी ने पाकिस्तानी के छक्के छुड़ा दिए। मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है कि इस पूरी प्रक्रिया में पीएम मोदी भी हमारी भारतीय आर्मी के साथ ही थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जिस समय एक्शन रूम में भारतीय वायुसेना और पूरी इंडियन आर्मी पाकिस्तान को तबाह करने की योजना बना रही थी, उस समय मोदी जी भी वहां मौजूद थे। यानि मोदी की निगरानी में इस पूरे सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

मोदी की निगरानी में..
http://बालाकोट एयर स्ट्राइक का इफ़ेक्ट देखिये : जैश आंतकी कैंप की नष्टीकरण के बाद की तस्वीरें
गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हमले के बाद जब मोदी जी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, तो उन्होंने सब के सामने ये कह कर माफ़ी मांगी थी कि वह किसी काम में व्यस्त थे। इसलिए उन्हें कार्यक्रम में आने में देर हो गई। बता दे कि उस समय मोदी जी भारतीय आर्मी के साथ मिल कर सर्जिकल स्ट्राइक करवाने की ही तैयारी कर रहे थे। इसका मतलब ये है कि पीएम मोदी ने वास्तव में अपनी बात को सच करके दिखा दिया। उन्होंने कहा था कि हम जल्दी ही शहीदों की मौत का बदला लेंगे और उन्होंने ऐसा करके भी दिखा दिया। बहरहाल इस हमले में कई बड़े आंतकवादी मारे जा चुके है।
हालांकि जैश ए मोहम्मद की मौत का इंतजार आज भी हर किसी को है। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि मोदी की निगरानी में बनाया गया यह ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा है। इसके साथ ही हम आपको बता दे कि भारतीय वायुसेना द्वारा जिन जगहों पर बमबारी करनी थी, उन जगहों को इक्कीस और बाइस तारीख को चिन्हित कर लिया गया था। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो भारतीय आर्मी ने पीएम मोदी के साथ पूरी प्रक्रिया पर बातचीत करने के बाद ही इस हमले को अंजाम दिया था।
वही इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पीएम मोदी एक्शन रूम में बैठ कर हर चीज का जायजा ले रहे थे।
भारत देश और भारतीय आर्मी से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



