यूएन में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बांधे तारीफों के पुल
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में अपना जोरदार भाषण दिया। इस भाषण में उन्होंने जहाँ भारत की जमकर तारीफ की वहां नॉर्थ कोरिया से अपने अच्छे संबंधों के बारे में भी बताया।
साथ साथ उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए आतंक और आतंकवादियों, उग्रवादियों, नक्सलवादियों पर भी जोरदार हमला किया । इसके साथ-साथ उन्होंने ओपेक राष्ट्र पर तेल उत्पादन को ना बढ़ाए जाने से अपनी नाराजगी को भी व्यक्त किया ।
यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली मैप डोनाल्ड ट्रंप भारत की तारीफ करते हुए कहे कि भारत एक देश ही नहीं बल्कि एक फ्री सोसायटी है जिसने पिछले कुछ वर्षों में अर्थव्यवस्था में काफी सुधार किया है । जिसके वजह से भारत अपने देश में लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रहा है ।
कोरिया से अपने संबंधों की बात करते हुए कहा कि अब हमारे नॉर्थ कोरिया से संबंध अच्छे हैं नॉर्थ कोरिया अब मिसाइल परीक्षण नहीं करता उसका कोई मिसाइल अब आसमान में नहीं दिखता साथ ही साथ और वह अपने पड़ोसी देशों को धमकाता भी नहीं है । यह केवल नॉर्थ कोरिया और यूएसए के बातचीत से ही संभव हो पाया है ।
ट्रंप ने कहा कि ऐसे देश जो हमारी मदद आर्थिक रूप से या किसी भी तरह से लेना चाहते हैं हम उनके लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन हम उसी देश की मदद करेंगे जो अमेरिका का सम्मान करेंगे ।
ट्रंप ने ओपेक राष्ट्र पर तेल के उत्पाद को ना बढ़ाने पर बेहद नाराजगी भी जताई। उन्होंने प्रमुख तेल उत्पादक देशों से तेल उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए कहा था मगर ओपेक राष्ट्र तेल उत्पादन को बढ़ाने से साफ इंकार कर दिए ।
यह मसला उन्होंने यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में अपने भाषण के दौरान उठाया और उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब ओपेक राष्ट्र ने बाकी दुनिया का अनादर किया है । ओपेक राष्ट्र को तेल उत्पादन की क्षमता में वृद्धि करनी चाहिए । जिससे विश्व में व्याप्त तेल की समस्या से निपटा जा सके ।

