सीबीएसई ट्रिकEducation Interesting News Technology Trending 

सीबीएसई की ट्रिक कर गई काम, नकल विहीन हुई बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई की ट्रिक कर गई काम नकल विहीन हुई बोर्ड परीक्षा
सीबीएससी यानि कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने एक ट्रिक के बदौलत बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न करवा ही ली है। और इसकी खुशी में सीबीएससी के वरिष्ठ अधिकारी भी फूले नहीं समा रहे हैं। क्योंकि हर बार सीबीएसई के पेपर लीक हो जाने से कई सारी फजीहत का सामना करना पड़ता था और बोर्ड को दोबारा पेपर करवाने में लाखों का नुकसान भी उठाना पड़ता था, लेकिन इस बार सीबीएसई ने तीन ट्रिक को आजमाया था जो वाकई में काम कर रहा है और बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न होने के कगार पर पहुंच गई है ।

क्या है सीबीएसई की वो कारगर ट्रिक –

सीबीएसई की ओर से हर साल लाखों की संख्या में बोर्ड परीक्षार्थी पेपर देते हैं लेकिन इसी बीच मुन्ना भाई लोग सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखकर पेपर लीक करवा देते हैं, जिसकी वजह से सीबीएससी को कई सारे पेपर दोबारा करवाने पड़ जाते थे। लेकिन इस बार सीबीएसई ने तीन ट्रिक को आजमा कर बोर्ड पेपर को सकुशल खत्म करने के कगार पर पहुंच गई है।
सीबीएसई ने जिन तीन ट्रक को आजमाया था दरअसल वह इस प्रकार है कि सीबीएसई ने सबसे पहले देर से  परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता ना हो सके। दूसरी ट्रिक यह रही कि सीबीएसई के द्वारा प्रश्न पत्र की गोपनीयता को उच्चस्तरीय रखा गया और उसे लीकप्रूफ बनाने के लिए हर संभव कदम उठाया गया वहीं पेपर को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी गई। वहीं तीसरी सबसे जबर्दस्त ट्रिक यह थी की सीबीएसई के द्वारा परीक्षा संबंधित सामग्री के सर्कुलेशन पर सोशल मीडिया की टीम ने अपनी नजर बनाए रखी इस वजह से भी अभी तक के पेपर में किसी भी प्रकार की धांधली नहीं होने पाई है।
खास बात यह रही कि इस बार के सीबीएसई पेपर को अलग-अलग सेट में छापा गया था। इसके अलावा क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय स्तर पर पेपर को छापा गया। सभी पेपर के 30 प्रतिशत सवाल लगभग भिन्न थे। वहीं पेपर में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना हो सके इसलिए पेपर के ऊपर क्यू आर कोड की व्यवस्था की गई थी। फिलहाल अभी तक के पेपर को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि सीबीएसई ने इस बार नकल विहीन परीक्षा कराने के मामले में इस बार बाजी मार ली है, क्योंकि 2018 में पेपर लीक मामले में सीबीएसई सबसे ज्यादा विवादों में घिरी नजर आई।

Related posts

Leave a Comment