आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, राष्ट्रपति सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति ने कही ये बात
मंत्रिमंडल ने भी दी बधाई
वहीं, मोदी के मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके नेतृत्व एवं प्रशासनिक कौशल की सराहना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जहां गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को भारतीय संस्कृति का संवाहक बताया, जिन्होंने देश को अपनी मूल जड़ों से जोड़ हर क्षेत्र में आगे ले जाने का काम किया है।
भारत बनकर उभरा विश्वशक्ति
गृहमंत्री ने कहा कि, ”मोदी जी की दूरदर्शिता एवं नेतृत्व में नया भारत एक विश्वशक्ति बनकर उभरा है। मोदी जी ने वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बनायी है, जिसका पूरी दुनिया सम्मान करती है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। गृह मंत्री ने उन्हें सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माता बताया।
खास बात
देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।
यूपी के सीएम ने दी बधाई
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ के शिल्पी, ‘अंत्योदय’ हेतु राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्रीराम मां भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीघार्यु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।” ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पी, ‘अंत्योदय’ हेतु राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!

