बॉलीवुड के 4 बेहतरीन सिंगरBollywood Entertainment Featured Article News Social Media Trending हिन्दी लेख 

ये है बॉलीवुड के 4 बेहतरीन सिंगर, जिन्होंने अब तक नहीं दिया कोई फ्लॉप गाना

यूँ तो बॉलीवुड की दुनिया में एक से बढ़ कर बेहतरीन सिंगर है. मगर आज हम उन सिंगर्स के बारे में बात करने जा रहे है जिन्होंने बॉलीवुड में धूम मचा रखी है. यानि आज हम बॉलीवुड के 4 बेहतरीन सिंगर के बारे में बात करने वाले है. जिन्होंने अब तक बॉलीवुड में एक भी फ्लॉप गाना नहीं दिया है. यक़ीनन इन सिंगर्स के गाने आपने कई बार सुने होंगे. वैसे हम आपको हिंट के तौर पर बता दे कि इन सिंगर्स के गाने ज्यादातर पार्टियों में ही सुनाई देते है. अब बॉलीवुड के 4 बेहतरीन सिंगर कौन है, ये तो आपको आगे पढ़ने के बाद ही समझ में आएगा.

ये है बॉलीवुड के 4 बेहतरीन सिंगर..

ये है बॉलीवुड के 4 बेहतरीन सिंगर

१. बादशाह..

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बादशाह का शामिल है. हालांकि इनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. मगर बॉलीवुड में सब इन्हे बादशाह के नाम से जानते है. अब यूँ तो इन्होने अपने करियर की शुरुआत हनी सिंह के साथ की थी. मगर यदि आज हनी सिंह के बाद किसी बड़े रैपर का नाम आता है तो वह बादशाह है. गौरतलब है कि बादशाह का गाना बजते ही बॉलीवुड के बड़े बड़े दिग्गज एक्टर भी झूमने लग जाते है.

अब तक नहीं दिया कोई फ्लॉप गाना..

ये है बॉलीवुड के 4 बेहतरीन सिंगर

२. नेहा कक्कर..

इस लिस्ट में दूसरा नाम नेहा कक्कर का शामिल है. गौरतलब है कि नेहा न केवल बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर है बल्कि बेहद खूबसूरत भी है. हालांकि इस बड़े मुकाम तक पहुँचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है. वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि नेहा कक्कर ने अब तक बॉलीवुड में एक भी फ्लॉप गाना नहीं दिया है. जी हां नेहा ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने जैसे कि लंदन ठुमकदा, धतिंग नाच, मनाली ट्रेन्स आदि कई धमाकेदार गाने दिए है.

३. अरिजीत सिंह..

अब अगर अरिजीत सिंह की बात करे तो इनके गांव का तो आज पूरा देश ही दीवाना है. यही वजह है कि अरिजीत सिंह का नाम बॉलीवुड के 4 बेहतरीन सिंगर की लिस्ट में शामिल है. जी हां अब सब को अरिजीत सिंह का तुम ही हो गाना तो याद ही होगा. बहरहाल इसके इलावा भी अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड को कई रोमांटिक और बेहतरीन गाने दिए है. जिसे लोगो द्वारा अक्सर गुनगुनाया जाता है.

ये है बॉलीवुड के 4 बेहतरीन सिंगर

४. गुरु रंधावा..

अब आखिर में गुरु रंधावा की बात करते है. हालांकि ये एक पंजाबी सिंगर है, लेकिन इनके गाने यूट्यूब पर काफी धूम मचाते है. गौरतलब है कि बॉलीवुड में इनका सबसे पहला गाना तैनू सूट सूट करदा था. इसके बाद तो इन्होने बॉलीवुड को एक के बाद एक कई हिट गाने दे डाले.

बहरहाल हमें यकीन है कि बॉलीवुड के ये 4 बेहतरीन सिंगर आपको भी काफी पसंद होंगे.

 

 

 

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
ये है बॉलीवुड के 4 बेहतरीन सिंगर, जिन्होंने अब तक नहीं दिया कोई फ्लॉप गाना
Article Name
ये है बॉलीवुड के 4 बेहतरीन सिंगर, जिन्होंने अब तक नहीं दिया कोई फ्लॉप गाना
Description
आज हम बॉलीवुड के 4 बेहतरीन सिंगर के बारे में बात करने वाले है. जिन्होंने अब तक बॉलीवुड में एक भी फ्लॉप गाना नहीं दिया है. इन सिंगर्स के गाने आपने सुने होंगे
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment