Breaking News Economy International Affairs News Trending 

भारत और पुर्तगाल के बीच हुए ये अहम समझौते

भारत और पुर्तगाल के बीच आपसी समझौते को मजबूत बनाने के लिए तमाम क्षेत्र से जुड़े 14 बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। शुक्रवार को पुर्तगाल के राष्ट्रपति रेबेलो डी सूसा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मसलों को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इन समझौतों में गुजरात में लोथल में राष्ट्रीय समुद्री परिसर में विकास में सहयोग, औद्योगिक और बौद्धिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र में सहयोग, ऑडियो / विजुअल सहयोग और सह-उत्पादन पर समझौता, राजनायिक प्रशिक्षण और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर समझौता, बंदरगाह पर समुद्री परिवहन के क्षेत्र में सहयोग समझौता, भारत और पुर्तगाल मोबिलिटी साझेदारी पर संयुक्त घोषणा, स्टार्टअप पर सहयोग के लिए स्टार्टअप पुर्तगाल और इन्वेस्ट इंडिया के बीच समझौता शामिल है।

जरूर पढ़ें – प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर सुषमा स्वराज भवन हुआ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति रेबेलो डी सूजा से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। आपको बता दें कि राष्ट्रपति सूसा पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि पुर्तगाल के साथ भारत का संबंध विशिष्ट हैं और दोनों देश 500 साल पुराना इतिहास साझा करते हैं।

आतंकवाद को पूरी दुनिया के लिए खतरा बताते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘ हमें इस वैश्विक खतरे से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाना होगा।’ राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-पुर्तगाल के बीच द्विपक्षीय एजेंडे का विस्तार कई क्षेत्रों में हुआ है। ये दोनों देश विज्ञान, तकनीक, रक्षा, शिक्षा, नवोन्मेष और स्टार्टअप, जल और पर्यावरण समेत कई अन्य क्षेत्रों में साथ आ रहे हैं। दक्षिणी यूरोप में पुर्तगाल भारत के लिए महत्वपूर्ण देशों में से एक है। पिछले 15 वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति सामने आई है। पुर्तगाली राष्ट्रपति सूसा चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। इसके पहले किसी पुर्तगाली राष्ट्रपति की भारत में अंतिम यात्रा 2007 में हुई थी।

Related posts

Leave a Comment