योगी सरकार के बजट पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा ब्यान
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव होने से पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने अपनी सरकार का बजट पेश कर दिया। हालांकि इस बजट को लेकर अखिलेश यादव कुछ ज्यादा खुश नहीं है। बता दे कि योगी सरकार के बजट पर अखिलेश यादव ने एक बड़ा ब्यान दिया है। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि इस बजट को जनता के सामने पेश करने से पहले योगी जी ने हर वर्ग के लोगो का ध्यान रखा है। इस बजट के अनुसार आने वाले साल में किसानो की आय दोगुनी करने का एलान कर दिया गया है। इसके साथ ही मुस्लिम छात्रों को वजीफा देने के लिए और मदरसों को आधुनिक बनाने के लिए भी कई बड़े कदम उठाएं गए है।
http://जानिए वैष्णो माता के श्रद्धालुओं के लिए दी गयी योगी सरकार की सौगात

http://अखिलेश के जले पर नमक गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे 5 सितम्बर को लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन
योगी सरकार के बजट पर..
यहाँ तक कि गरीब कन्याओ से लेकर गरीबो की सेहत को ध्यान में रखते हुए भी यह बजट तैयार किया गया है। अब जाहिर सी बात है कि यह बजट योगी सरकार द्वारा बनाया गया है। तो ऐसे में योगी सरकार के बजट पर अखिलेश यादव का ब्यान न आएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस बारे में अखिलेश यादव का कहना है कि उन्हें लगा था कि यह बजट कम से कम चुनावी तो जरूर होगा, लेकिन यह बजट तो चुनाव वाला भी नहीं निकल सका। यहाँ तक कि उन्होंने इस बात का दावा किया है कि इस बजट से योगी सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है।
http://अब अच्छे दिन आएं, बजट के बाद सामने आई बड़ी खुशखबरी
जी हां अखिलेश यादव का कहना है कि इस बजट से किसानो को कुछ भी हासिल नहीं होगा। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि यूपी की सरकार तो योगी और सन्यासी चला रहे है। ऐसे में सरकार कैसे चलाई जाती है, वो भला क्या समझेंगे। जी हां पूर्व सीएम साहब का कहना है कि इस बजट में बेरोजगारों के लिए कोई नीति ही नहीं बनाई गई है।
अब हम तो अखिलेश जी से यही कहेंगे कि मात खाने के बाद सब को अंगूर खट्टे ही लगते है और योगी सरकार कितनी बेहतरीन है ये जनता बखूबी जानती है।
देश और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



