जानिये क्या है एक्ट्रेस सनी लियोन का बिहार पीएचेड टॉप करने की कहानी
एक्ट्रेस सनी लियोन का बिहार पीएचेड टॉप करने की कहानी लगातार इंटनेट वायरल वर्ल्ड में सबसे बड़ी खबर बन के सामने आई है| इस लेख के ज़रिये जानिये क्या है इस खबर की हकीकत|
हैरान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर सही है क्योंकि इसकी पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए रजिस्टर्ड कैंडिडेट के ड्राफ्ट मेरिट लिस्ट से की जा सकती है। इसमें सनी लियोनी का नाम सबसे ऊपर है। यह जो भी कैंडिडेट है, इसे इंजीनियरिंग के डिप्लोमा में 98.5 प्वाइंट मिले हैं। इसके साथ ही उसके एजुकेशन प्वाइंट 73.5 और एक्सपीरियंस प्वाइंट 25 हैं। इस लिस्ट में bvcxzbnnb नाम का एक अन्य कैंडिडेट तीसरे स्थान पर है। इसके पिता का नाम mggvghhnnnn लिस्ट में दर्ज दिख रहा है।
हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह उम्मीदवार सही है या किसी ने मजाक में ऐसा आवेदन किया है। लेकिन नाम के आधार पर, यह उम्मीदवार बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री सनी लियोनी की तरह दिखता है।
गोरी मैडम अभिनेत्री सौम्या टंडन के घर में लगी आग
बिहार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत उम्मीदवारों में, एक्ट्रेस सनी लियोन का नाम महिला उम्मीदवार के नाम पर रखा गया है। PHED बिहार के संयुक्त सचिव (प्रबंधन) अशोक कुमार ने कहा, “हमें कैंडिडेट का आवेदन सनी लियोनी के नाम से मिला है। उनके पिता का नाम लोना लियोनी है और इसका जन्म 13 मई 1991 को हुआ था। कैंडिडेट ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा में 98.5 अंक का दावा किया है।
PHED बिहार ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि यह सूची एक ड्राफ्ट मेरिट सूची है और उम्मीदवार 24 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें phed.bih.nic.in पर लॉग इन करके अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी। इसके बाद, उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के लिए किया जाएगा।
#SunnyLeone qualifies the junior engineer recruitment exam. Yes, you read that right! https://t.co/FHdpURd57Q
— HTMumbai (@HTMumbai) February 20, 2019
एक्ट्रेस सनी लियोन ने ट्विटर पर माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, हाहा, मुझे खुशी है कि मेरे नाम के एक व्यक्ति को इतने अच्छे अंक मिले। आपको बता दें कि बिहार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 214 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) की भर्ती के लिए 15 से 31 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। यह परीक्षा अभी आयोजित नहीं की गई है। विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट phed.bih.nic.in पर ड्राफ्ट मेरिट सूची जारी कर दी है।
जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी बोले : पाकिस्तान के 3 नदियों का पानी रुका

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



