भारत के कड़े रुखEconomy Featured Article News Trending हिन्दी लेख 

भारत के कड़े रुख के बाद अब पाकिस्तान के भी बदले तेवर

गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद भारत देश पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठा रहा है। जी हां सबसे पहले तो पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का अवार्ड वापिस लिया गया। इसके इलावा भारत ने पाकिस्तान से आने वाले हर सामान पर दो सौ प्रतिशत का टैक्स भी लगा दिया। बता दे कि भारत के कड़े रुख के बाद अब पाकिस्तान के तेवर भी बदल चुके है। अब जाहिर सी बात है कि इतना टैक्स लगने के बाद पाकिस्तान से आने वाले सामान की कीमत काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।

भारत के कड़े रुख

भारत के कड़े रुख..

http://शक्तिशाली देशो की लिस्ट हुई जारी, जाने किस स्थान पर विराजमान है भारत देश

यही वजह है कि अब पाकिस्तान भी पूरी तरह से गुस्से से भर चुका है। वैसे आप सब को मालूम ही होगा कि हाल ही में किसानो ने भी फलो और सब्जियों के दामों को कही गुना ज्यादा बढ़ा दिया है। ऐसे में अब पाकिस्तान ने भी भारत को नीचा दिखाने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल पाकिस्तान की सरकार ने भी वहां से भारत जाने वाले सामान पर रोक लगाने का फैसला किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत असल में पाकिस्तान से सीमेंट, सूखे मेवे और प्याज आदि सब चीजों का आयात करता है। बहरहाल अब भारत में भी इन चीजों के दाम बढ़ सकते है। इसका मतलब ये है कि अब पाकिस्तान सीधे तौर पर भारत को उसी की भाषा में जवाब देना चाहता है। वही दूसरी तरफ भारत सरकार का कहना है कि उन्हें प्याज की बढ़ती कीमतों से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्यूकि भारत देश में काफी अधिक मात्रा में प्याज पाया जाता है।

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब भारत सरकार पाकिस्तान को किसी भी तरह की छूट देने के मूड में नहीं है। हालांकि भारत के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान काफी हद तक हिल चुका है।

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
भारत के कड़े रुख के बाद अब पाकिस्तान के भी बदले तेवर   India Alive
Article Name
भारत के कड़े रुख के बाद अब पाकिस्तान के भी बदले तेवर India Alive
Description
बता दे कि भारत के कड़े रुख के बाद अब पाकिस्तान के तेवर भी बदल चुके है। अब जाहिर सी बात है कि इतना टैक्स लगने के बाद पाकिस्तान से आने वाले सामान की कीमत काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment